एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में CM नीतीश ने किया श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उद्घाटन, कहा- यह तो शुरुआत है

Samastipur News: सीएम नीतीश कुमार रविवार को समस्तीपुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जिला वासियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बड़ी सौगात दी.

समस्तीपुर: जिल के सरायरंजन के नरघोघि स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Shri Ram Janaki Medical College Hospital) का उद्घाटन रविवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने करते हुए समस्तीपुर को बड़ी सौगात दी है. उद्घाटन के बाद सीएम ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण भी किया. उन्होंने उद्घाटन सत्र के दौरान पत्रकारों एवं आम लोगों से इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करने की अपील भी की. उन्होंने कहा यह तो शुरुआत है, अभी और बहुत कुछ देंगे. बता दें कि नरघोघी में बना यह राज्य का 12वां मेडिकल कॉलेज अस्पताल है. छह नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था. 

500 बेड का है यह अस्पताल

21 एकड़ में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल को बनाया गया है. जिसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. 500 बेड वाले इस मेडिकल कॉलेज में 100 छात्र-छात्राओं के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई की व्यवस्था है. इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए अलग अलग हॉस्टल, डॉक्टरों व स्टॉफ के लिए क्वार्टर की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा ओपीडी के साथ-साथ आइसीयू, लेबर रूम, ब्लड बैंक, अल्ट्रासाउंड जांच सेंटर, एक्स-रे जांच एवं पैथोलॉजी जांच आदि की व्यवस्था भी शुरू की गई है. अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर भी बनाया गया है. 

अस्पताल उद्घाटन के साथ ही ओपीडी, जनरल चिकित्सा विभाग, शल्य चिकित्सा विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, नेत्र विभाग, शिशु रोग विभाग काम करने लगेगा. इसको लेकर अस्पताल में 23 डॉक्टर, 24 मेडिकल कर्मी, 22 जीएनएम, 20 परिचारिका की नियुक्ति की गई है.

नित्यानंद और तेजस्वी भी रहे मौजूद

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उदघाटन को लेकर नरघोघी में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. पूरे नरघोघी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. जगह-जगह दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी. दरभंगा के डीआईजी बाबूराम, समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी स्वंय सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे थे. वहीं, जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह उद्घाटन समारोह की मॉनिटरिंग कर रहे थे. कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget