एक्सप्लोरर

CM नीतीश ने अररिया अग्निकांड पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का किया एलान

कवैय्या गांव में मंगलवार को फूस से बनी झोपड़ी में छह बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई और सभी बच्चों की आग के चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई.

पटना: बिहार के अररिया जिले के पलासी प्रखंड के चहटपुर पंचायत के कवैय्या गांव की है, जहां आग में झुलसकर छह बच्चों की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. इधर, सूबे के मुखिया सीएम नीतीश ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. वहीं, मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की है और बिना देर किए उन्हें 04-04 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है.

सीएम नीतीश ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुखद है और वे इस घटना से मर्माहत हैं. उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की है.

गौरतलब है कि कवैय्या गांव में मंगलवार को फूस से बनी झोपड़ी में छह बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई और सभी बच्चों की आग के चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गयी. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. स्थानीय लोगों की मानें तो सभी बच्चे झोपड़ी में मक्का पका रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है.

बता दें कि मृतकों में दो बच्चियां भी शामिल थीं. सभी मृत बच्चे पांच से छह साल की उम्र के हैं. मृतकों में मोहम्मद यूनिक की पांच साल का बेटा अशरफ, मिन्हाज की छह साल की बच्ची मुन्नी, मोहम्मद फारूक का पांच साल का बेटा बरकश अली, मोहम्मद मतीन का पांच साल का बेटा अली हासन, मोहम्मद तनवीर की पांच साल की बेटी खुशनियार, मोहम्मद मंजूर के छह साल का बेटा दिलवर शामिल हैं. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget