एक्सप्लोरर

चिराग पासवान ने PM मोदी और नीतीश कुमार को लिखा पत्र, कोरोना मरीजों के लिए रखी ये मांग

चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि जमुई के कोरोना मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु ना हो इस कारण वहां भी ऑक्सीजन का प्लांट स्थापित किया जाए.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अलग-अलग पत्र लिखकर अपने संसदीय क्षेत्र जमुई के कोरोना मरीजों के लिए अलग-अलग मांग रखी है. चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक पूरे देश में 551 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं. बिहार में 15 जिलों में भी नए ऑक्सीजन के प्लांट लगाए जाएंगे.

चिराग ने पत्र में कहा है कि जमुई में भी ऑक्सीजन की कमी की शिकायत आ रही है. पासवान ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि जमुई के कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु ना हो इस कारण वहां भी ऑक्सीजन का प्लांट स्थापित किया जाए. इधर, जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखकर तत्काल वेंटिलेटर शुरू करवाने की मांग की है.

महामारी के दौर में टेक्नीशियन मुहैया कराया जाए- चिराग

एलजेपी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि जमुई के जिला अस्पताल में चार वेंटिलेटर हैं, जिसे ऑपरेट करने के लिए एक भी टेक्नीशियन नहीं है. इस कारण कोरोना काल में कोरोना के मरीजों को इलाज में काफी परेशानी हो रही है.

पासवान ने कहा कि इसकी जानकारी कई बार इससे पहले भी दी गई है. उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह ने प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस महामारी के दौर में टेक्नीशियन मुहैया कराया जाए, जिससे मरीजों को परेशानी कम हो सके.

यह भी पढ़ें-

बढ़ते संक्रमण के बाद सड़कों पर उतरे CM नीतीश कुमार, अस्पताल में और मरीजों के बीच पप्पू यादव

औरंगाबादः कोरोना से वृद्ध दंपति की मौत, दिल्ली से पहुंचा बेटा; अंतिम संस्कार करने से किया इन्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget