एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर चिराग पासवान ने PM Modi को लिखा पत्र, दिया ये बड़ा बयान

New Parliament Inauguration: संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है. इस बीच चिराग पासवान बयान भी सामने आया है.

पटना: नई दिल्ली में रविवार यानी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होने जा रहा है. वहीं देश की विपक्षी पार्टियों ने इस नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है. विपक्षी पार्टियों ने इस समारोह में राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं. इसे लेकर लोकतंत्र के हनन का आरोप भी लगाया गया है. 

वहीं बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नए संसद भवन के उद्घाटन का स्वागत किया है. उन्होंने दूसरी पार्टियों को इसके सकारात्मक रूप को देखने की अपील की है.  

नए संसद भवन पर क्या कहा चिराग पासवान ने?

एलजेपी आर प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा ''सिर्फ विरोध करना है इसलिए विरोध किया जाए और कौन उद्घाटन कर रहा है और नहीं कर रहा है? मुझे लगता है कि इसके बेहतर और खूबसूरत पक्षों को देखना चाहिए. एक नए संसद भवन का निर्माण हुआ है. इसलिए मैं और मेरी पार्टी, लोकजनशक्ति पार्टी राम विलास, पूरी तरह से इसका स्वागत करते हैं''.

उन्होंने कहा कि इसके समर्थन में मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है और मैं इसका स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि लोकजनशक्ति पार्टी इस नए संसद भवन का स्वागत करती है और इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मुझे लगता है कि हर किसी को मिलकर इसमें अपना योगदान देना चाहिए.

उद्घाटन समारोह को लेकर बिहार में सियासत

बता दें कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर बिहार की राजनीति गरम हो गई है. संसद भवन के उद्घाटन मामले को लेकर बिहार में महागठबंधन और बीजेपी आमने-सामने दिख रही है.

इस विवाद पर सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा के विस्तारीकरण भवन का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया था, उसमें राज्यपाल को क्यों नहीं बुलाया गया था? इस पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सुशील मोदी हल्की-फुल्की बातें नहीं करें, वो हैं क्या? कांग्रेस में उनसे कोई छोटा नेता है क्या ?उनको राज्यसभा सदस्य बनाया गया है, जनता तो उनको चुनी नहीं है. जनता तो हमलोग को चुन कर लाई है. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: मदन सहनी ने लगाया लोकतंत्र के हनन का आरोप, कहा- 'BJP को लोकसभा चुनाव में अंजाम भुगतना पड़ेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget