एक्सप्लोरर

'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान PM मोदी को दी गई गाली, पटना में BJP ने दर्ज कराई शिकायत

Bihar News: बीजेपी नेता प्रभाकर मिश्रा ने सीधे तौर पर राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा किया. कहा कि राहुल गांधी अपने समर्थकों को प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के लिए उकसाते हैं.

दरभंगा के सिमरी में बनाए गए मंच से पीएम मोदी को गाली दी गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मंच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के स्वागत के लिए बना था. वे 'वोटर अधिकार यात्रा' के तहत अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं. इस पूरे मामले में अब बीजेपी के बिहार मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल की ओर से गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. गाली देने की घटना बीते बुधवार (27 अगस्त, 2025) की बताई जा रही है.

दानिश इकबाल ने थाने को दिए आवेदन में बताया है कि सौरव राज नाम के व्यक्ति ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो क्लिप जारी किया है जो महागठबंधन के 'वोटर अधिकारी यात्रा' का है. उस वीडियो क्लिप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी गई है. उस वीडियो से स्पष्ट होता है कि मंच से पीएम मोदी को गाली दी जा रही है. 

दानिश इकबाल ने लिखा है कि प्रधानमंत्री को गाली देने से करोड़ों भारतीयों की भावना आहत हुई है. इस पूरे मामले पर कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस से आग्रह किया गया है. इस पूरे आवेदन में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव या किसी बड़े नेता का नाम नहीं लिखा गया है.

इसका करारा जवाब मिलेगा: बीजेपी

इस मामले में बिहार बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने सीधे तौर पर राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा किया. कहा कि राहुल गांधी यात्रा के दौरान अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस बात को बिहार की जनता देख-सुन रही है. इसका करारा जवाब उनका मिलेगा. 

उन्होंने कहा कि असल में राहुल गांधी अपने परिवार के बिगड़ैल पप्पू हैं जिन्हें किसी को सम्मान देने के लिए नहीं सिखाया गया है. राहुल गांधी अपने समर्थकों को प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के लिए उकसाते हैं. पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए.

यह भी पढ़ें- NDA में हुआ सीटों का बंटवारा! JDU 102 तो 101 पर लड़ेगी BJP, कुशवाहा, मांझी, चिराग को कितना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget