एक्सप्लोरर

चिराग पासवान बोले- 'नीतीश कुमार के व्यवहार से लोग हंसते हैं', कहा- 'ताड़ी बेचने वाले जेल में, माफिया बाहर'

Bihar Politics: सांसद चिराग पासवान प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवाल का जवाब दे रहे थे. उन्होंने बिहार में माफिया के साथ-साथ बढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा.

पटना: जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने शुक्रवार (17 नवंबर) को पटना स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बिहार के बालू माफिया और अस्पताल में हो रहे गोरखधंधे को लेकर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला बोला. आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र किया. चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार से लोग हंसते हैं. आज ताड़ी बेचने वाले जेल में हैं और माफिया बाहर हैं.

चिराग पासवान ने कहा कि प्रदेश के लिए दुर्भाग्य की बात है. आए दिन किसी न किसी को दुख देखना पड़ रहा है. इसका कारण सिर्फ और सिर्फ बिहार सरकार है. बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही हैं. हमारे सीएम को कुछ फर्क ही नहीं पड़ रहा कि कौन जी रहा है कौन मर रहा है. नीतीश कुमार पर हमला करते हुए चिराग ने कहा कि एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कह रहे हैं मंत्री को कि सिर्फ मेरी सुनिए. आपकी बात नहीं सुन रहे हैं तो किसकी सुन रहे हैं? आखिर ऐसी क्या वजह है कि सीएम को अपने ही मंत्री को कहना पड़ रहा है कि हमारी बात सुनें?

'सीएम आज हैं... कल नहीं रहेंगे'

जमुई में कुछ दिन पहले हुई दारोगा प्रभात रंजन की हत्या को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि इसका कारण बालू माफिया हैं. बिहार के हर जिले में अवैध तरीके से बालू खनन हो रहा है. बालू टेंडर की प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हो रहा है. सीएम आज हैं, कल सीएम पद पर नहीं रहेंगे.

नीतीश कुमार को लेकर चिराग ने तंज कसते हुए कहा कि मेरे सीएम को होश है? कृषि प्रधान प्रदेश है हमारा. आने वाले दिनों में बिहार सुखाड़ प्रदेश बन जाएगा.  बालू खनन खुलेआम हो रहा है. प्रशासन के संरक्षण में हो रहा है. किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों का यही हाल है. डॉक्टरों के अभाव में जान चली गई.

चिराग पासवान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को विधानसभा में नीतीश कुमार ने अपमानित करने का काम किया. तुम-ताम की भाषा कहां से आ गई? बच्चों से हमलोग आप कहकर बात करते हैं. जीतन राम मांझी तो उम्र में आपसे (नीतीश कुमार) बड़े हैं. मुख्यमंत्री के व्यवहार से लोग हंसते हैं. 

चिराग को आई पिता की याद

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए चिराग को अपने पिता रामविलास पासवान की याद आ गई. कहा कि जब मेरे नेता वेंटिलेटर पर जिंदगी मौत से लड़ रहे थे तब हमारे मुख्यमंत्री को इस बात की जानकारी नहीं थी. हमारे नेता को हमेशा से मुख्यमंत्री ने अपमानित करने का काम किया है. 2005 में भी हमारे नेता की पार्टी को तोड़ने का काम किया था. इनको लगता है कि रामविलास पासवान का खून है कैसे आगे बढ़ जाएगा उसको तोड़ो. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दबाव में घर खाली करवाया गया था.

चिराग ने आगे कहा कि 67% अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार बढ़ा है. बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए. पार्टी के शीर्ष नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करेगा. बिहार के हालात से अवगत कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- VIDEO: युवक की मौत पर अस्पताल पहुंचे चिराग पासवान, डॉक्टर तक नहीं मिला, सांसद ने उठाए CM नीतीश पर सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget