एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 'CM ने माफी मांगी, लेकिन उससे ज्यादा चिंता की बात यह...', चिराग ने नीतीश कुमार को लेकर जताया ये अंदेशा

Nitish Kumar Controversy: चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, सेक्स एजुकेशन पर सीएम नीतीश के बयान पर चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

नालंदा: लोजपा (रा) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) बुधवार को नालंदा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बयान देने के बाद भले ही उन्होंने माफी मांग ली. यह दर्शाता है कि चौतरफा घिरने के बाद और चौतरफा आलोचना होने के बाद नीतीश कुमार ने अपने बयान पर माफी मांगी पर उससे ज्यादा चिंता की बात यह है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति सही मायने में नहीं कह रहा हूं लेकिन सही में इनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जो इस बयानों से दिखता है. इलाज की जरूरत है.

'नीतीश कुमार की मानसिक हालत ठीक नहीं है'

चिराग पासवान ने कहा कि आज की तारीख में बड़े बड़े अभिनेता मानसिक स्थिति के बारे में बातचीत करते हैं, ऐसे में अगर मेरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक हालत ठीक नहीं है तो उनके करीबियों की जिम्मेदारी बनती है कि उनका इलाज कराए, नीतीश कुमार मेरे पिता की उम्र में हैं. एक बुजुर्ग व्यक्ति की बीमारी का इलाज न करवाना भी अपने में एक बहुत बड़ा गुणा है और उनकी पार्टी को बिहार की जनता को जानने का अधिकार हैं. उनकी पार्टी स्पष्ट करें और स्पष्टीकरण दे और उनका मेडिकल बुलेटिन जारी हो कि उनकी क्या हालत है.

बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए- चिराग पासवान

वहीं, मंत्री अशोक चौधरी के यहां सीएम नीतीश कुमार श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. इस पर एलजेपी आर के प्रमुख ने कहा कि कुछ भी तस्वीर पर चढ़ाने की बजाय जिनको श्रद्धांजलि देने गए हैं उनके सुपुत्र पर पुष्पांजलि करने लगे, यह तमाम परिस्थितिय दर्शाती है कुछ गड़बड़ है, उनका इलाज होना चाहिए. ऐसे मुख्यमंत्री की मानसिक हालत ठीक नहीं है. उनके हाथ में बिहार का नेतृत्व कहीं से सुरक्षित नहीं है. मुख्यमंत्री को स्टेप डाउन करके बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए. मैं महामहिम राज्यपाल से आग्रह करता हूं कि बिहार की स्थिति का स्वत संज्ञान लेते हुए यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेंजे और बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करें और मेरे मुख्यमंत्री का हर संभव इलाज कराकर जल्द उन्हें स्वस्थ करने का प्रयास करें.

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: सेक्स एजुकेशन पर CM के बयान पर BJP की महिला MLA भड़की, रश्मि वर्मा बोलीं- नीतीश मेंटली डिरेल्ड हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget