एक्सप्लोरर

Bihar Crime: चिराग पासवान ने संसद भवन में बिहार में बढ़ती अपराध का मामला उठाया, कहा- अपनों के खोने का दर्द समझता हूं

Chirag Paswan Statement: जमुई के सांसद चिराग पासवान ने संसद भवन में बिहार का मामला उठाया. इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला.

पटना: बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. इसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है. वहीं, जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने संसद भवन (Parliament House) में शुक्रवार को बिहार में बढ़ती आपराधिक (Bihar Crime) घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि मैं अपनों के खोनें का दर्द समझता हूं, लेकिन बिहार सरकार बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर मौन है.

'बिहार में लगातार हो रही हैं आपराधिक घटनाएं'

चिराग पासवान ने संसद भवन में कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार के अधीन है. ऐसे में किसी राज्य में आपराधिक घटनाएं बढ़ जाए तो संसद भवन चुप नहीं रह सकता है. बिहार में इन दिनों लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं. सभी जातियों के लोगों की हत्याएं की जा रही है. लेकिन इन हत्याओं में अनुसूचित जाती के लोगों को टारगेट किया जा रहा है और जघन्य अपराध किया जा रहा है

केंद्र सरकार कराए सीबीआई जांच- चिराग

जमुई के सांसद ने कहा कि अरवल में कुछ दिन पहले अपराधियों ने एक पासवान परिवार से आने वाली महिला और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना के बाद न्याय के लिए भटकती महिला को प्रशासन के तरफ से भी साथ नहीं मिलता है. पुलिस भी अपराधियों के साथ मिली हुई थी. पेट्रोल डालकर महिला और पांच साल की बच्ची को जिंदा जला दिया जाता है. इस तरह की आपराधिक घटनाएं बिहार में लगातार हो रही हैं. इसको लेकर बिहार के लोगों में आक्रोश है, लेकिन बिहार सरकार खामोश है, इसलिए मैं चाहता हूं कि इन मामलों में केंद्र सरकार एक्शन ले और सीबीआई जांच कराए.

बिहार सरकार को लेकर हैं आक्रामक

बता दें इन दिनों चिराग पासवान लगातार बिहार सरकार पर निशाना साध रहे हैं. बिहार में बढ़ती अपराध को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर भी हमला बोलते रहे हैं. वहीं, कुढ़नी उपचुनाव में चिराग पासवान ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार- प्रसार किया था. जीत के बाद बिहार की राजनीति में चिराग पासवान का कद बढ़ते जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Kurhani Bypoll Results: LJP रामविलास ने जलाई BJP की बत्ती तो JDU में हुआ अंधेरा! चिराग की पार्टी का बयान आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget