एक्सप्लोरर

Kurhani Bypoll Results: LJP रामविलास ने जलाई BJP की बत्ती तो JDU में हुआ अंधेरा! चिराग की पार्टी का बयान आया

Chirag Paswan Party Big Statement: चिराग पासवान ने बीजेपी के लिए कुढ़नी में प्रचार प्रसार किया था. गुरुवार को उनकी पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई है. जानिए क्या कुछ कहा गया है.

पटना: मुजफ्फरपुर की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिल गई है. बीजेपी (BJP) से केदार प्रसाद गुप्ता (BJP Kedar Prasad Gupta) ने यह सीट जीती है. चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बीजेपी के लिए कुढ़नी में प्रचार प्रसार किया था. उनकी मेहनत को भी इस चुनाव में अहम माना जा रहा है कि बीजेपी की बत्ती जलाने में चिराग का भी हाथ है. इस मामले में चिराग पासवान की पार्टी का बयान भी अब सामने आने लगा है. अब ऐसा लग रहा है कि चिराग का एनडीए में आने के बाद कद भी बढ़ सकता है.

गुरुवार को कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार की जीत पर लोजपा रामविलास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुढ़नी की जनता को बधाई दी. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानन्द शर्मा, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय मौजूद थे. इस दौरान कहा गया कि कुढ़नी की जीत से साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है. उनका आधार वोट मुख्य रूप से दलित, अतिपिछड़ों का वोट बैंक समाप्त हो गया है. यह वोट बैंक चिराग पासवान के साथ तेजी से जुड़ा है.

चिराग पासवान का जादू कायम: विनीत सिंह

वहीं एलजेपी प्रवक्ता प्रो. डॉक्टर विनीत ने बीजेपी और विशेष कर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बधाई दी. यह विशेष बधाई इसलिए क्योंकि 2020 में नीतीश कुमार बीजेपी से लड़े थे तो केदार प्रसाद गुप्ता की हार हुई थी, लेकिन अब चिराग पासवान बीजेपी के साथ हैं तो वहां पर एनडीए की जीत हुई है. विनीत सिंह ने कहा कि इस जीत ने बता दिया कि चिराग पासवान का जादू कायम है जो मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में भी देखने को मिला. कहा कि जनता ने यह भी बता दिया है कि नीतीश कुमार का विश्वासघात जनता को रास नहीं आई है.

चिराग की इन बातों का भी हो सकता है असर

बीजेपी की जीत की एक और वजह मानी जा रही है कि चिराग पासवान ने रोड शो किया था. उसमें पासी समाज और पासवान समाज को कहा था कि यह दोनों जातियां एक ही हैं जिसके कारण दलित वोट बीजेपी के खाते में गया है और ऐसा लग रहा है कि चिराग पासवान कुढ़नी उपचुनाव में भी कामयाब हो गए. अभी के समय में पासी समाज के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खफा हैं. ऐसा माना जा रहा है कि कुढ़नी में पासी समाज ने चिराग पासवान की बात को माना है.

यह भी पढ़ें- BJP के खिलाफ ताल ठोकने वाले मुकेश सहनी जमानत भी नहीं बचा पाए, जानिए किसे कितना वोट मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget