एक्सप्लोरर

चिराग पासवान NDA में बढ़ाएंगे मुश्किलें! LJPR का बिहार चुनाव में हिस्सेदारी को लेकर आया बड़ा बयान

Chirag Paswan News: गया में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी कार्यकर्ताओं को 28 नवंबर की रैली सफल बनाने की अपील की.

Bihar Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बुधवार को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई. बैठक में साफ तौर पर कहा गया कि चुनाव में पार्टी सभी जिलों में अनिवार्य रूप से गठबंधन के अंदर हिस्सेदारी लेगी. गया जिले के बोधगया स्थित सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के बुरे दौर में जो सहयोग उन्होंने दिया है वह बड़ी बात है. उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया.

राजू तिवारी ने की चिराग पासवान की तारीफ

राजू तिवारी ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी को तोड़ने का काम किया, उन लोगों ने सोचा होगा कि पार्टी समाप्त हो जाएगी, लेकिन पार्टी के नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है. सभी नेताओं से आगामी 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने की अपील की.

'पार्टी में उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं'

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का संगठन महत्व रखता है. आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी जिलों में अनिवार्य रूप से गठबंधन के अंदर हिस्सेदारी लेगी. पार्टी के सांसद अरुण भारती ने मौजूद पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. भारती ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ हैं. पार्टी में उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा. इसमें अगर कभी भी कोई कमी होगी, तो उसे संज्ञान में लाया जाए. कार्यकर्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

वहीं, इस बैठक को पार्टी सांसद वीणा देवी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, पूर्व विधायक राम विनोद पासवान, राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे, चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक, संजय कुमार सिंह और संजय रविदास ने भी संबोधित किया.

ये भी पढ़ें: Katihar Fraud: कटिहार में महिलाओं से 60 लाख की ठगी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget