एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 243 सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी की तैयारी, कितने पर लड़ेगी चुनाव? मिला ये जवाब

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने पटना में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. चुनाव पर उन्होंने कहा कि हम 243 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं.

Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सोमवार (23 दिसंबर) को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राजू तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर कहा कि हम 243 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं. सभी सीटों पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव रहेंगे. जहां-जहां हमारे एनडीए के सहयोगी दल होंगे वहां उनको जिताने का काम करेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह बड़ा सवाल नहीं है. एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के फैसले के बाद ही यह कहना उचित होगा कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

राजू तिवारी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में होंगे. हमारी पार्टी चाह रही है और हमारे नेता चिराग पासवान का विचार है कि दिल्ली में हमारे प्रत्याशी उतारे जाएं. इसके लिए हमारी पार्टी के अधिकृत व्यक्ति एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत भी कर रहे हैं. निश्चित तौर पर सकारात्मक बात होती है तो हमारे प्रत्याशी दिल्ली विधानसभा चुनाव मैदान में होंगे. कितनी सीट मिलेगी यह नहीं कहा जा सकता है.

'नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव'

2025 के चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में कहा जाए तो हम चाहेंगे कि मुख्यमंत्री हमारे नेता चिराग पासवान हों, लेकिन हमारे नेता चिराग पासवान ने पहले ही कहा है कि 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व चुनाव लड़ा जाएगा. एनडीए में कोई परेशानी नहीं है. जिस तरह लोकसभा चुनाव में पूरी सहमति के साथ हम लोग चुनाव जीते हैं उसी तरह बिहार विधानसभा चुनाव में भी हम लोग पूरी सहमति से और पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे. हमारी पार्टी के सभी प्रत्याशी जीत कर आएंगे.

दूसरी ओर डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर संसद भवन से लेकर पूरे देश में उठे विवाद पर राजू तिवारी ने कहा कि आजकल जो नई-नई पार्टी बनी है उनके लोग भी बाबा साहेब… बाबा साहेब कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर को लेकर तो हमारी पार्टी का स्टैंड बहुत पुराना है. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर लगवाने से लेकर उन्हें भारत रत्न दिलवाने तक हमारे नेता रामविलास पासवान की अग्रणी भूमिका रही है. चिराग पासवान जब तक रहेंगे आरक्षण पर कोई खतरा नहीं आ सकता.

यह भी पढ़ें- '…तो वो हमारे सहयोगी नहीं', पशुपति पारस को मिल गया BJP से जवाब, JDU ने भी क्लियर किया स्टैंड!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget