एक्सप्लोरर

Bihar Election: चिराग पासवान का नया नारा- नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाईं

चिराग पासवान ने कहा कि ''दूसरे चरण का चुनाव प्रचार ख़त्म होने के बाद ये साफ़ है कि नीतीश कुमार हताश हैं जबकि लोजपा नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं.''

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण का मतदान हो गया है और दूसरे चरण की वोटिंग कल होने वाली है. लेकिन सियासी दलों के बीच कौन सी खिचड़ी पक रही है यह अभी भी समझना मुश्किल हो रहा है. सबसे ज्यादा हैरान एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान कर रहे हैं. बीजेपी नेताओं के तमाम हमलों के बाद भी वो उनकी पार्टी को लेकर नरम रुख अपनाए हुए हैं. साथ ही साथ वो सीएम नीतीश कुमार पर लगातार निशाना भी साध रहे हैं.

अब चिराग पासवान ने बीजेपी के साथ सरकार बनाने का दावा करते हुए नया नारा भी दे दिया है. चिराग का नया नारा है- 'नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाईं'.

चिराग पासवान ने कहा कि ''दूसरे चरण का चुनाव प्रचार ख़त्म होने के बाद ये साफ़ है कि नीतीश कुमार हताश हैं जबकि लोजपा नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं. ये तय हो गया है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. लोजपा- भाजपा की सरकार बनेगी. उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा, मुंगेर में दुर्गा भक्तों पर चली गोली पर मुख्यमंत्री ख़ामोश क्यों हैं? वो गृह मंत्री भी हैं....क्या उनके आदेश के बिना एसपी साहिबा गोली चला सकती हैं?''

एलजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ''नीतीश कुमार ने सात निश्चय पार्ट-1 में भ्रष्टाचार किया और अब सात निश्चय पार्ट-2 लेकर आ गए. मुझे आश्चर्य है कि बीजेपी क्यों मूकदर्शक बनी हुई है जबकि नीतीश कुमार लगातार केवल अपना और महागठबंधन का एजेंडा चला रहे हैं. ये बात अब तय हो गई है कि अगर जो भी जेडीयू की सीटें आएंगी वो महागठबंधन का समर्थन करेंगे. उनके एक सांसद ने कहा कि बीजेपी को हराना है, भले ही लालटेन जीत जाए.''

चिराग पासवान ने कहा, ''नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्यों नहीं पूछते कि पापा की हालत क्या थी.... क्योंकि प्रधानमंत्री लगातार मेरे सम्पर्क में थे जब पापा बीमार थे. प्रधानमंत्री ही डॉक्टरों से बात कर रहे थे. वायरल वीडियो पर चिराग पासवान ने कहा कि पापा की मृत्यु के 6 घण्टे बाद मैं पहले चरण के उम्मीदवारों की सूची बना रहा था क्योंकि तीन दिनों बाद पहले चरण के नामांकन की आख़िरी तारीख़ थी. मेरे पास और क्या विकल्प था. परम्परा के अनुसार जो मुखग्नि देता है वो दस दिनों तक घर से नहीं निकलता. मैंने तो उस दौरान डिजिटल कैम्पेन भी किया था.''

यह भी पढ़ें-

जीतनराम मांझी का दावा- दो-तीन दिन पहले हो गई थी रामविलास पासवान की मौत, न्यायिक जांच की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget