एक्सप्लोरर

VIDEO: अंबेडकर की मूर्ति को चिराग पासवान ने किया माल्यार्पण, लोगों ने 51 किलो दूध से प्रतिमा को नहलाया

Chirag Paswan News: चिराग पासवान से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब इस पर सियासत शुरू हो गई है.

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने गुरुवार को नामांकन से पहले हाजीपुर में लगे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर फूलों के माला डालकर आशीर्वाद लिया था, लेकिन चिराग पासवान के मूर्ति छूने को लेकर हाजीपुर के कुछ लोगों ने जमकर विरोध किया और अंबेडकर की मूर्ति को 51 किलो दूध से नहलाया. इस दौरान नाराज लोग चिराग पासवान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. चिराग पासवान को नाराज लोगों ने दलित विरोधी, संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी बताया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चिराग पासवान ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, इस प्रकरण पर चिराग पासवान ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इसी मानसिकता के खिलाफ हम लड़ते रहे हैं. बाबा भीमराव अंबेडकर लड़ते रहे हैं, हमारे पिताजी लड़ते रहे हैं. निश्चित तौर पर यह मानसिकता राष्ट्रीय जनता दल और उनके साथ जो दल है उनकी हो सकती है. उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो लोग बिहार को बर्बाद कर चुके हैं. हर धर्म हर जाति हर समुदाय के लोग इस बात को देख रहे हैं कि भेद भाव की भावना को कौन भड़काने का काम कर रहा है. जो इस मानसिकता को बढ़ावा देते हैं उन्हीं लोगों ने बिहार को बर्बादी की कगार पर धकेला है.

बता दें कि आरक्षण के मुद्दे पर चिराग पासवान और तेजस्वी यादव आमने-सामने हो गए हैं. चिराग पासवान ने कहा था कि संपन्न दलित को स्वेच्छा से आरक्षण छोड़ देना चाहिए. इस बयान पर तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर निशाना साधा है. वहीं, इस पर अब राजनीति शुरू हो गई है.

चिराग पासवान के नामांकन में पहुंचे थे कई दिग्गज

बता दें कि बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, रामकृपाल यादव, रामा सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. नामांकन दाखिल करने से पहले चिराग पासवान ने अपनी मां के साथ अपने पिता रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो करते हुए चिराग पासवान अपनी मां के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे.

ये भी पढे़ं: Bihar News: लालू यादव के साले साधु यादव की बढ़ी मुश्किलें, पटना हाईकोर्ट ने दिया सरेंडर करने का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget