एक्सप्लोरर

National Youth Commission: चिराग पासवान बोले- राष्ट्रीय युवा आयोग का हो गठन, इसके बिना युवा देश की नींव रखना असंभव

चिराग पासवान ने कहा, " भारत को युवाओं का देश कहा जाता है. आंकड़ों के लिहाज से भारत दुनिया में सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है. लगभग 65% देश की आबादी 35 वर्ष से कम है."

पटना: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के असवार पर जमुई सांसद और युवा नेता चिराग पासवान ने देश में युवा आयोग के गठन की मांग उठाई है. चिराग ने लगातार कई ट्वीट कर अपनी बातें रखीं. उन्होंने कहा, " हमें जाति और धर्म से उठकर युवा जमात को आगे बढ़ाने की चिंता करनी चाहिए. मैं सदन में कई बार इस मुद्दे को उठा चुका हूं. जब तक राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन नहीं होता तब तक युवा देश की नींव रखने की कल्पना करना संभव ही नहीं है. मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन होगा."

युवाओं के रोजगार की समस्या का होगा हल

एलजेपी नेता ने कहा, " जब देश में महिलाओं के लिए महिला आयोग, बच्चों के लिए बाल आयोग, अल्पसंख्यक आयोग और अनुसूचित जाति जनजाति आयोग गठित हो सकता है, तो फिर युवा देश में युवाओं के लिए राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. इससे ना सिर्फ युवाओं के रोजगार की समस्या का हल होगा बल्कि जिस भी क्षेत्र में युवा अपना कौशल दिखाना चाहते है, उसमें भी राष्ट्रीय युवा आयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में एक सफल कदम साबित होगा."

 

जमुई सांसद ने कहा, " एक तरफ जहां देश के लिए यह एक ताकत है तो वहीं दूसरी तरफ एक बड़ी जिम्मेदारी भी. ऐसे में मेरा मानना यह है कि अगर हमारे देश में राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन किया जाता है तो हम आसानी से देश के युवाओं की परेशानियों का हल ढूंढ पाएंगे. आज 'अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस' पर मैं भारत के युवाओं की मांग को फिर दोहराना चाहता हूं."

 

युवा ही देश का आने वाला भविष्य

चिराग पासवान ने कहा, " भारत को युवाओं का देश कहा जाता है. आंकड़ों के लिहाज से भारत दुनिया में सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है. लगभग 65% देश की आबादी 35 वर्ष से कम है. देश के युवा ही देश का आने वाले भविष्य होते है और किसी भी देश की नींव उनकी युवा शक्ति से ही होती है."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: BJP निकालेगी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’, संजय जायसवाल ने गिनाईं नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बड़ा बयान, फिलहाल लागू नहीं की जाने की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget