एक्सप्लोरर

Bihar News: जब कैमरे पर रोने लगे चिराग पासवान... जमुई में चार लाइन कही ये बात और छलक पड़े आंसू

Chirag Paswan: मंगलवार को 19.76 करोड़ की लागत से झाझा में बने केंद्रीय विद्यालय का पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया. इस मौके पर चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे.

जमुई: बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) मंगलवार (20 फरवरी) को कैमरे पर भावुक हो गए. वह पत्रकारों से बात कर रहे थे. चार से पांच लाइन में उन्होंने ऐसी बात कही कि वे खुद ही भावुक हो गए. आंखों से आंसू छलक पड़े. चिराग ने कहा कि 10 सालों में उन वादों को मैंने धरातल पर उतारने का प्रयास किया है. जमुई की जनता ने जो प्यार दिया है यकीनन मेरे लिए भावुक क्षणों में से एक है. मुझे नहीं पता है कि आने वाले दिनों में मेरी पार्टी क्या फैसला करती है. मुझे कहां से चुनाव लड़ाती है. आज जिस तरीके से सबकी आंखों में आंसू थे. सब लोग रास्ता रोक रहे थे कि भैया जमुई को छोड़कर मत जाइएगा. मुझे लगता है सबसे बड़ी चीज मैंने ये कमाई है. 2019 से 2024 तक का रिश्ता यहां के लोगों के साथ मेरा एक बेटे के जैसा रहा. यह सब कहते हुए चिराग पासवान की आंखों में आंसू छलक पड़े.

40 की 40 सीटों पर किया जीत का दावा

पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने यह भी कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एनडीए से जो उम्मीदें हैं वह पूरी होंगी. एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि बातचीत चल रही है. कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है. चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि वह एनडीए में बने रहेंगे. उनकी प्राथमिकता रहेगी कि एनडीए बिहार की 40 में से 40 लोकसभा की सीटें जीते.

इंडिया गठबंधन के टूट के बारे में पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा, "अब इंडिया गठबंधन तो रहा नहीं, उनके जो सूत्रधार थे जिन्होंने इस एलायंस को बनाने का प्रयास किया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वही इस गठबंधन से अलग हो गए हैं." चिराग ने कहा कि इंडिया गठबंधन का जो प्रमुख दल है कांग्रेस और उनके प्रमुख नेता राहुल गांधी जिस-जिस राज्य से गुजर रहे हैं वहां से वो गठबंधन को तोड़ने का ही काम कर रहे हैं. बिहार में नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से अलग हो गए. बंगाल में ममता और यूपी में जयंत ने दूरियां बना ली.

इस सवाल पर कि नीतीश कुमार एनडीए में आ गए हैं. आपका क्या स्टैंड होगा? इस पर जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि हम लोग गठबंधन में हैं और गठबंधन धर्म की मर्यादा कहती है कि गठबंधन आगे बढ़ाया जाए क्योंकि 400 सीट जीतने का जो लक्ष्य है उसको बढ़ाने का रास्ता बिहार से होते हुए जाएगा. दरअसल मंगलवार को 19.76 करोड़ रुपये की लागत से झाझा में बने केंद्रीय विद्यालय का पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया. इस मौके पर जमुई सांसद चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: BJP विधायक ललन कुमार ने विधानसभा में उठाई मांग, कहा- 'रामविलास को मिले भारत रत्न'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget