एक्सप्लोरर

2025 के चुनाव में बिखर जाएगा महागठबंधन? चिराग पासवान की भविष्यवाणी, तेजस्वी का लिया नाम

Chirag Paswan: चिराग पासवान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राज भवन पहुंचे थे. यहां से निकलने के बाद वे पत्रकारों से बात कर रहे थे. पढ़िए उन्होंने क्या कहा है.

Chirag Paswan News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक बयान में कहा है कि इंडिया गठबंधन सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव तक के लिए था. उनके इस बयान के बाद एनडीए के नेताओं की ओर से लगातार तंज कसा जा रहा है. शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि इंडिया गठबंधन को आज इन्हीं के घटक दलों ने स्वाहा कर दिया. मुझे नहीं लगता है कि बिहार में चुनाव आते-आते सभी विपक्षी दल एक साथ रह पाएंगे. उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा है कि इनको आदत हो गई है हर चुनाव में कुछ बोलने की, लेकिन नतीजा सबके सामने है.

चिराग पासवान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राज भवन पहुंचे थे. यहां से निकलने के बाद वे पत्रकारों से बात कर रहे थे. चिराग पासवान ने कहा कि किसी महत्वाकांक्षी दलों का गठबंधन होता है तो कभी एक साथ नहीं रह सकते हैं. ऐसे कुनबे को हम लोग कई बार बनते और बिगड़ते देखे हैं. अभी जो हाल है तो क्या बिहार में आरजेडी, वामदल और कांग्रेस सभी मिलकर चुनाव लड़ पाएंगे? मुझे नहीं लगता है कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव आते-आते तक ये सभी विपक्षी दल एक साथ रह पाएंगे.

'हर चुनाव में रटी-रटाई बात करते हैं'

दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए पर लगातार बयानबाजी करने पर चिराग पासवान ने कहा कि उनकी बोलने की आदत हो गई है. लोकसभा चुनाव के वक्त क्या बोलते थे कि सूपड़ा साफ हो जाएगा. खाता नहीं खुल पाएगा. क्या हुआ? रिजल्ट सबके सामने है. बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव हुआ. सब लोग जानते हैं क्या हुआ. हर चुनाव में यह लोग वही रटी-रटाई बात बोलते हैं. 

चिराग ने कहा कि तरारी विधानसभा सीट को ये लोग पॉकेट की सीट मानते थे. उसको एनडीए ने जीतने का काम किया. बेलागंज विधानसभा सीट पर ये लोग कब्जा अपना मानते थे उसे भी एनडीए ने जीता. इन लोगों को बोलने की सिर्फ आदत हो गई है. एनडीए में हम सभी पांचो दल पूरी मजबूती और गर्मजोशी के साथ हैं. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीट एनडीए जीतेगा. 

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और उजियारपुर सीट से विधायक आलोक मेहता के ठिकानों पर हुई रेड को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि जितनी भी एजेंसी चाहे ईडी हो, सीबीआई हो, इनकम टैक्स हो, इन लोगों को जानकारी मिलती है तो ये लोग जाते हैं, लेकिन आपने कुछ नहीं किया है तो आपको कुछ नहीं होने वाला है. दोषी पाए जाते हैं तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- बिहार में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कौन-कौन से काम हुए? नीतीश कुमार ने जारी किया कैलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget