एक्सप्लोरर

बिहार में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कौन-कौन से काम हुए? नीतीश कुमार ने जारी किया कैलेंडर

Bihar News: एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में सीएम नीतीश कुमार ने 2025 के कैलेंडर एवं बिहार डायरी का लोकार्पण किया. कैलेंडर में राज्य में चलाई जा रही अग्रणी योजनाओं को समावेशित किया गया है. 

Bihar Government 2025 Calendar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (09 जनवरी, 2025) को एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में 2025 के कैलेंडर एवं बिहार डायरी का लोकार्पण किया. इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. बिहार कैलेंडर 2025 में राज्य में चलाई जा रही अग्रणी योजनाओं को समावेशित किया गया है. 

इस कैलेंडर में महीने के अनुसार सरकारी नौकरियों और रोजगार से लेकर औद्योगिक क्षेत्र की गतिविधि के साथ-साथ जीविका समूह की सक्रियता का ब्योरा विस्तार से डाला गया है. बिजली उपलब्धता के क्षेत्र में हुए सुधार की जानकारी दी गई है. शिक्षा के क्षेत्र में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग स्कूलों में कैसे हो रहा ये बताया गया है. 

जनवरी से दिसंबर तक के कार्यों की पूरी डिटेल्स

जनवरी: कैलेंडर में पहले महीने के पन्ने पर औद्योगिक विकास एवं निवेश की चर्चा की गई है. बिहार में औद्योगिक विस्तार को सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत ढांचे में बदलाव करते हुए इथेनॉल पॉलिसी, टेक्सटाइल एवं लेदर पॉलिसी के साथ-साथ स्टार्टअप पॉलिसी लागू की गयी है. औद्योगिक नीति में हुए परिवर्तनों से उद्यमी बिहार में उद्योग लगाने के लिए उत्साहित हैं. राज्य में कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है. राज्य में फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं. बिहार बिजनेस कनेक्ट जैसे आयोजनों के माध्यम से राज्य में औद्योगिक निवेश का वातावरण तैयार हुआ है.

फरवरी: इस महीने के पन्ने पर रोजगार सृजन को दर्शाया गया है. साथ ही सरकारी विभागों और उनके क्षेत्रीय कार्यालयों में रिक्त पड़े महत्वपूर्ण पदों पर बहाली के बारे में जानकारी दी गई है. बताया गया है कि नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति मिलने से मानव संसाधन की उपलब्धता के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़े हैं.

बिहार में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कौन-कौन से काम हुए? नीतीश कुमार ने जारी किया कैलेंडर

मार्च: इस महीने का जो पन्ना है उस पर खेल-कूद में राज्य सरकार की ओर से कौन-कौन से कार्य किए गए  हैं उसकी जानकारी दी गई है. नवंबर 2024 में राजगीर में हुए महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की जानकारी दी गई है. बताया गया है कि कैसे भारत ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. बिहार पूरे विश्व पटल पर हॉकी की दुनिया में भारत की विजय गाथा का साक्षी बन चुका है.

अप्रैल: इस महीने के कैलेंडर की बात करें तो अप्रैल माह के पन्ने पर महिला सशक्तीकरण को दर्शाया गया है. महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सबल बनाने के उद्देश्य से सीएम नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं उसका जिक्र है.

मई: इस महीने का पन्ना आधारभूत संरचना को समर्पित है. बताया गया है कि राज्य के सुदूर क्षेत्रों से पटना पहुंचने का लक्ष्य 6 घंटे रखा गया था, जिसे अब प्राप्त कर लिया गया है. अब इस लक्ष्य को घटाकर 5 घंटे कर दिया गया है.

जून: शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी जून के पन्ने पर दी गई है. इसमें बताया गया है कि बिहार ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं.

जुलाई: जुलाई माह के पृष्ठ पर विधि व्यवस्था एवं पुलिस आधुनिकीकरण को दर्शाया गया है. राज्य में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से पुलिस आधुनिकीकरण पर बल दिया जा रहा है.

अगस्त:  इस महीने के पन्ने पर कृषि क्षेत्र में हुए काम और विकास से जुड़े काम को दिखाया गया है. कृषि के समेकित विकास और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए राज्य में कृषि रोड मैप बनाकर योजनाएं चलाई जा रही हैं. कृषि रोड मैप जैसी योजना चलाने वाला बिहार देश का पहला राज्य है.

सितंबर: बिहार के आइकॉनिक भवनों के बारे में सितंबर महीने का जो पन्ना है उसमें जानकारी दी गई है. बिहार में हाल में अनेक उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित (आइकॉनिक) भवनों का निर्माण हुआ है. ये भवन नये बिहार के प्रतीक हैं.

अक्टूबर: इस महीने का जो पन्ना है उस पर जलवायु परिवर्तन से बचाव को ले किए गए कार्यों के बारे में बताया गया है. 

नवंबर: ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्यों को नवंबर माह के पृष्ठ पर दर्शाया गया है. कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार अग्रणी राज्य बन गया है.

दिसंबर: इस माह के पृष्ठ पर 'जीविका' द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाया गया है. 

यह भी पढ़ें- 'बिहार में खत्म होने की कगार पर INDIA गठबंधन', JDU नेता के बयान ने मचाई सियासी सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget