एक्सप्लोरर

Bhagalpur Bridge Collapsed: 'नीतीश से बिहार तो संभल नहीं रहा है, वे देश...', भागलपुर पुल को लेकर चिराग का CM पर तंज

Chirag Paswan: चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार पर इन दिनों लगातार हमलवार हैं. वहीं, सोमवार को सुल्तानगंज में निर्माणाधीन पुल गिरने को लेकर चिराग ने सीएम पर निशाना साधा.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने सुल्तानगंज में गंगा पर बन रहे निर्माणाधीन पुल (Odisha Train Accident) के गिरने को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Kumar) को घेरा है. उन्होंने सोमवार को कहा कि एक साल में दो-दो बार अरबों की लागत से बन रहे पुल का गिरना भ्रष्टाचार का ताजा उदाहरण है. नीतीश कुमार से बिहार तो संभल नहीं रहा है, वे देश कैसे संभलेंगे? उनका ध्यान इन दिनों बिहार के विकास पर कम और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर ज्यादा है. प्रदेश में क्या कुछ चल रहा है इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को भले ही नहीं है, लेकिन उन्हें देश की चिंता सता रही है और वे विपक्षी एकता के लिए सब से अपील करते चल रहे हैं.

'नीतीश राज में एक से बढ़कर एक अजूबा होता है'

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं तो बताइए यह घटना भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कृत्यों से लगातार देश में बिहार की छवि को धूमिल करने में लगे हैं. इनके राज में एक से बढ़कर एक अजूबा होता है. कभी शिलान्यास से पहले पुल गिर  जाता है तो कभी चूहे बांध कुतर देते हैं. मुख्यमंत्री अब बिहार को और कितना बदनाम करेंगे.

2014 में इस पुल का शिलान्यास नीतीश कुमार ने किया था

भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी पर 1710 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल रविवार को गंगा नदी में गिर गया. खगड़िया को भागलपुर से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे इस पुल का एक हिस्सा देखते ही देखते गंगा नदी में गिर गया. पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. एक साल पहले भी आंधी में पुल का कुछ हिस्सा ढह गया था. साल 2014 में इस पुल का शिलान्यास नीतीश कुमार ने किया था.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुशील मोदी बोले- लालू के समय रेल दुर्घटनाओं में 973 जानें गई थीं, बताया क्या था नीतीश के इस्तीफे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 हजार रसगुल्लों के बाद अनंत सिंह बोले- 500% जीत की उम्मीद, नीरज पर क्या कहा?
50 हजार रसगुल्लों के बाद अनंत सिंह बोले- 500% जीत की उम्मीद, नीरज पर क्या कहा?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
MLC चुनाव: अनंत सिंह के 'अनुज' का आज नामांकन, 'दादा' ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले
MLC चुनाव: अनंत सिंह के 'अनुज' का आज नामांकन, 'दादा' ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले
बिहार: विक्रमशिला सेतु आज से बंद, क्रूज से फ्री में जाएंगे यात्री
बिहार: विक्रमशिला सेतु आज से बंद, क्रूज से फ्री में जाएंगे यात्री

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget