एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार के पास विपक्षी नेताओं के दरवाजे पर अर्जी लगाने की फुर्सत है, लेकिन...' चिराग का सीएम पर तंज

Lok Sabha Election 2024: चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, विपक्षी एकता को लेकर उन्होंने बुधवार को नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकता को लेकर अभी काफी सुर्खियों में हैं. वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने इसको लेकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. उन्होंने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार और बिहारियों की परवाह छोड़कर केवल अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को साधने में लगे हुए हैं. नीतीश कुमार के पास देश में घूम-घूमकर विपक्षी दलों के नेताओं के दरवाजे पर अर्जी लगाने की फुर्सत है, लेकिन अपने ही प्रदेश के लोगों का हाल जानने का समय नहीं है.

चिराग ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने कहा कि आज की तारीख में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं लिहाजा उनकी प्राथमिकता बिहार का विकास और यहां की आवाम की जरूरत होनी चाहिए, लेकिन वे अलग ही ख्वाब बुनने में मशगूल हैं. हाल के दिनों में प्रदेश में कई ऐसी घटनाएं हुईं, हत्याएं हुईं जिसने सबको झकझोर कर रख दिया, लेकिन मुख्यमंत्री को इतना भी वक्त नहीं मिला कि वे पीड़ित परिवारों का हाल जान सकें, उनका ढांढस बढ़ा सकें.

विपक्षी एकता की बात हास्यास्पद है- चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार की अगुआई में विपक्षी एकता कभी संभव नहीं है, जो व्यक्ति बिहार को कभी एक नहीं कर पाया, उसके मुंह से विपक्षी एकता की बात हास्यास्पद है. बता दें कि नीतीश कुमार विपक्षी दल एकजुटता की कोशिश कर रहे हैं ताकि बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ सकें. इसको लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनसीपी चीफ शरद पवार, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, नवीन पटनायक और ममता बनर्जी सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी. 

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Census: जातीय जनगणना को लेकर BJP पर लालू का तंज, बोले- घड़ियाल की गिनती कर लेती है केंद्र लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget