एक्सप्लोरर

'नीतीश ही अगले CM...', बोले चिराग पासवान, बिहार में बढ़ते अपराध पर क्या कहा? जानें

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो उसको लेकर सरकार पूरी मजबूती से काम करेगी.

Chirag Paswan News: एबीपी लाइव के मेक इन इंडिया कॉन्क्लेव केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की. उनसे सवाल किया गया कि बिहार में एनडीए में शामिल सभी पार्टियां नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह रही है. लेकिन क्या गारंटी है जो महाराष्ट्र में हुआ वो बिहार में नहीं होगा. नेतृत्व एकनाथ शिंदे का था, मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस, क्या ऐसा बिहार में भी हो सकता है. इसपर उन्होंने कहा कि ये परिस्थिति 2020 में बिहार में पहले ही आ चुकी थी. बीजेपी के पास ज्यादा विधायक थे, जेडीयू से. लेकिन उसके बावजूद बीजेपी ने अपना वादा पूरा करते हुए नीतीश कुमार को सीएम बनाया.

उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन की राजनीति में विश्वास बहुत ज्यादा मायने रखता है. ऐसे में गठबंधन के चुनाव में जाने से पहले जो वादे किए जाएंगे उसको गठबंधन जरूर निभाएगा. वहीं जब चिराग पासवान से पूछा गया कि बीजेपी ये कहने से बच रही है कि नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. इसपर उन्होंने कहा कि हम लोग खुले मन से कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हम 2025 का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. जिनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है वहीं मुख्यमंत्री बनता है मैं मानता हूं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा और चुनाव परिणामों के बाद वहीं मुख्यमंत्री बनेंगे.

‘चिंता का विषय हैं’
वहीं उनसे पूछा गया कि इस साल के अंत में चुनाव होने हैं उससे पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. पिछले एक महीने के अंदर दो पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है. इसपर चिराग ने कहा कि जो घटनाएं हो रही हैं. वो चिंता का विषय हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री इसको लेकर गंभीर हैं. खास तौर जब ये अपराध उन लोगों तक पहुंच रहा है जिनके ऊपर आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्दी की इस तरह से हत्या हो इसको कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. आज मेरे पास डिफेंस भले ही कहने के लिए कुछ नहीं है लेकिन ये विश्वास जरूर है इस बात को बिहार सरकार ने पूरी गंभीरता से लिया है. मैं केंद्र सरकार में जरूर हिस्सा हूं लेकिन राज्य सरकार में भी सहयोगी होने के नाते मैंने समय-समय पर इन विषयों को उठाने का काम किया है मैं मानता हूं कि इस घटना से सीख लेकर भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो उसको लेकर सरकार पूरी मजबूती से काम करेगी.

‘घटनाओं को लेकर हमारी सरकार शर्मिंदा है’
वहीं जब केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि हाल ही की घटनाओं को देखकर लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार की पकड़ ढीली हो रही है इसपर उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं मानूंगा कि उनकी पकड़ ढ़ीली हो रही है. लेकिन हां ऐसी घटनाएं सवाल जरूर खड़े करती हैं और जायज सवाल है ना ही इन सवालों से मैं भाग रहा हूं और न ही लीपापोती कर रहा हूं. इन घटनाओं को लेकर हमारी सरकार शर्मिंदा है.  

यह भी पढ़ें: ‘लालू बचेंगे नहीं...’ BJP नेता हरिभूषण ठाकुर का बड़ा दावा, RJD विधायकों ने CM नीतीश को दी ये चेतावनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget