एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में चीनी नागरिक की मौत, बिना वीजा के पकड़ा गया था, प्राइवेट पार्ट का नस काटा और...

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष के बयान पर चीनी नागरिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. छह जून को पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत किया था जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेजा गया था.

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बीते गुरुवार (06 जून) को पुलिस ने एक चीनी नागरिक को बिना वीजा के पकड़ा था. जेल में बंद रहने के दौरान चीनी नागरिक ने अपने प्राइवेट पार्ट को काटा और आत्महत्या की कोशिश की. उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार (11 जून) की सुबह उसकी मौत हो गई.

चश्मा के शीशा से काटा प्राइवेट पार्ट

शुक्रवार की रात उसे केंद्रीय कारा से अस्पताल लाया गया था. एसकेएमसीएच के आपात कक्ष में उपचार के दौरान उसे वार्ड 6 में रखा गया था. इस मामले में एसकेएमसीएच की अधीक्षक डॉ. कुमारी विभा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में उसने अपनी जान देने की कोशिश की थी. इस क्रम में उसने अपने चश्मा का शीशा तोड़कर प्राइवेट पार्ट का नस काट लिया था.

कैसे हुई थी चीनी नागरिक की गिरफ्तारी?

बता दें कि मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में बगैर किसी कागजात के संदिग्ध अवस्था में चीनी नागरिक ली जियाकी पकड़ा गया था. उसके पास वीजा नहीं था. उससे पूछताछ में पुलिस को परेशानी हो रही थी क्योंकि भाषा को लेकर समस्या हो रही थी. जांच के बाद न्यायिक हिरासत में पुलिस ने जेल भेज दिया था.

चीनी नागरिक ली जियाकी का एसकेएमसीएच में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुशांत कुमार की यूनिट में इलाज चल रहा था. इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार के अनुसार प्रारंभिक इलाज कर चीनी नागरिक को वार्ड में भेज दिया गया था. ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया के बयान पर बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने के आरोप में चीनी नागरिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

जांच के दौरान पता चला कि वह नेपाल का वीजा लेकर एक जून को आया था. इसके बाद नेपाल के सीमावर्ती इलाके से बस से भारत में प्रवेश करते हुए मुजफ्फरपुर पहुंच गया. पुलिस ने गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था.

यह भी पढ़ें- Pappu Yadav FIR: पप्पू यादव पर हुआ केस तो बिना नाम लिए कर दिया बड़ा इशारा, पूर्णिया में किसने रची साजिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget