एक्सप्लोरर

Patna: छठ पूजा से पहले घर पहुंचने की जद्दोजहद! ट्रेन की खिड़की-गेट से लटक गए यात्री

Chhath Puja 2023: छठ पूजा पर घऱ जाने के लिए यात्रियों किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यह पटना से आई एक तस्वीर से जाहिर हो गया जब यात्री ट्रेन से लटककर यात्रा करते देखे गए.

Patna News: छठ (Chhath) महापर्व की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है. वहीं लोग अपने गृह शहर और गांव जाने के लिए कुछ भी करने को तैयार दिख रहे हैं. चाहे वह एयरपोर्ट हो, बस स्टैंड या फिर रेलवे स्टेशन हर जगह यात्रियों की भीड़ दिख रही है. हालात यह है कि ट्रेन और बस में क्षमता से अधिक लोग सवार होकर जा रहे हैं. यह स्थिति केवल दूसरे राज्यों से बिहार (Bihar) जाने वाली ट्रेनों और बसों का नहीं बल्कि राजधानी पटना से राज्य के अन्य शहरों को जोड़ने वाली ट्रेनों का भी है. स्थिति यह है कि लोग सीट न मिलने पर गेट पर लटककर ही किसी तरह बस घर पहुंचना चाहते हैं. ऐसी ही एक तस्वीर गुरुवार को पटना से सामने आई है जिसमें यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रेन के गेट और यहां तक कि खिड़की पर लटककर यात्रा कर रहे हैं.

ट्रेन और बसों में स्थान नहीं है. कई लोग अब ट्रक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे हैं. इस बीच, रेलवे का दावा है कि कई विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं. पटना रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की भीड़ उतर रही है. स्टेशन पर दिल्ली से आए एक यात्री ने बताया कि कहीं सीट नहीं है. सभी ट्रेनें फुल हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली से खड़े होकर पटना पहुंच गए. इधर, बसों में भी लोगों को सीट नहीं मिल पा रही है. तीन लोगों के बैठने की जगह पर चार से पांच लोग बैठ कर आ रहे हैं. दिल्ली से आनेवाली बसें खचाखच भरी आ रही हैं.

खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर लोग
कई यात्री खड़े होकर दिल्ली से दरभंगा जाने के लिए निकले थे. एक बस में 80 से 100 यात्रियों को बैठाया गया है. महापर्व के मौके पर घर आने की मजबूरी में लोग अब मालवाहक ट्रकों से वापस घर आ रहे हैं. गोपालगंज के बलथरी चेक पोस्ट पर कई ऐसे ट्रक दिखे, जिसमें लोग बैठे थे. इनमें महिलाओं और बच्चे भी शामिल हैं. लौटे लोगों का कहना है कि ट्रेनों में टिकट लेने के बाद भी जगह नहीं मिल रही है कि घर लौट सकें. मोतिहारी के विपुल ने बताया कि त्योहार पर घर लौटना भी जरूरी है, बस और ट्रेन में जगह नहीं है, तो ट्रक ही एकमात्र साधन बचा है.

इन शहरों से चलाई गई स्पेशल ट्रेन
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि छठ महापर्व के दौरान देश के विभिन्न स्टेशनों से पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में आने- जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए गए हैं. उन्होंने बताया कि नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, पूणे सहित कई स्टेशनों से पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इस साल त्योहारों के सीजन के दौरान अक्टूबर-दिसंबर माह में लगभग 126 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहीं हैं.

स्पेशल ट्रेनों ने लगाए 1500 फेरे
वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों द्वारा लगभग 1500 से अधिक फेरे लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना-रांची और पटना-हावड़ा रेलखंड पर 2 वंदे भारत ट्रेनें पहले से चलाई जा रही हैं. पटना और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्पेशल, राजधानी स्पेशल तथा क्लोन संपूर्ण क्रांति स्पेशल, गतिशक्ति स्पेशल जैसी ट्रेनों का भी परिचालन किया जा रहा है. भीड़ के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए कुछ स्टेशनों पर डॉग स्क्वाॅयड के साथ रेल सुरक्षा बल की तैनाती की गई है.

ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: तेजस्वी यादव के क्रिकेट करियर पर प्रशांत किशोर का तंज, कहा- वह खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget