एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023: छठ व्रतियों के लिए खबर, पटना में इन 10 घाटों पर जाने से बचें, 4 खतरनाक तो 6 जगह पानी नहीं

Chhath Puja Ghat: पटना में 108 घाट हैं जिनमें से 10 जगहों पर छठ व्रतियों के जाने पर रोक लगा दी गई है. सभी घाटों एवं घाट पर जाने वाले रास्तों के लिए 5000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे.

पटना: चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत 17 नवंबर को नहाय खाय से हो रही है. 18 नवंबर को खरना, 19 को शाम में अस्ताचलगामी और 20 नवंबर की सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसको लेकर जिला प्रशासन पिछले 15 दिनों से लगातार तैयारी कर रहा है. अब यह तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. पटना जिला प्रशासन का दावा है कि 17 नवंबर तक सभी घाट पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त हो जाएंगे. पटना में कुल 108 घाट हैं जिनमें से 10 जगहों पर छठ व्रतियों के जाने पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है.

पटना के ये चार घाट खतरनाक

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि चार घाट खतरनाक घोषित किए गए हैं. इनमें मीनार घाट, एलसीटी घाट, राजापुर पुल घाट और पहलवान घाट शामिल है. मीनार घाट पर गहराई अधिक है तो एलसीटी घाट और राजापुर पुल घाट पर स्लोप खड़ा है. कटाव ज्यादा है एवं मिट्टी गिर रही है. हालांकि पहलवान घाट अब कुछ ठीक की स्थिति में है. दो दिनों बाद यहां की स्थिति अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट की जाएगी.

इन छह घाटों से काफी दूर है पानी

बताया गया कि छह घाटों पर पानी नहीं होने के कारण छठ व्रतियों को वहां जाने से रोका गया है. इन छह घाटों में मिश्री घाट, टीएन बनर्जी घाट, अंटा घाट, अदालत घाट, कृष्णा घाट और पत्थर की मस्जिद घाट जो पक्का घाट है यहां अच्छी सीढ़ी बनी हुई है लेकिन गंगा का पानी इन जगहों से दूर हो चुका है.

छठ पर 5000 पुलिस बल होंगे तैनात

पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस बार खतरनाक घाटों के अलावा बाकी अन्य घाटों पर छठ करने की व्यवस्था बहुत अच्छी है. इस बार गंगा नदी काफी नीचे गई है और छठ करने के लिए घाट पर जगह ज्यादा मिलेगी. इस कारण कुछ घाटों पर पार्किंग की व्यवस्था घाट के किनारे ही की जा रही है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि इस बार सभी घाटों पर छठ करने के लिए जगह काफी है ऐसे में भीड़ ज्यादा होने की संभावना है. इसको लेकर पटना में सभी घाटों एवं घाटों पर जाने वाले रास्तों के लिए 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Chhath Puja Special Train: छठ पूजा पर रेलवे ने फिर किया 12 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान, रूट, स्टॉपेज सब देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget