एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2022: लालू बीमार, फीका त्योहार, राबड़ी आवास में नहीं दिखेगी वो रौनक, कभी एक साथ जुटता था परिवार

Rabri Devi Awas Chhath Puja: राबड़ी आवास में हर बार छठ पर नजारा देखने लायक होता था. प्रसाद खाने के लिए मंत्री और विधायक पहुंचते थे. बीते कुछ वर्षों से राबड़ी छठ नहीं कर रही हैं.

पटना: लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2022) पर जो नजारा राबड़ी आवास में दिखता था वो इस बार नहीं दिखेगा. बीते कुछ वर्षों से राबड़ी देवी (Rabri Devi) छठ नहीं कर रही हैं. त्योहार फीका होने का कारण कहीं न कहीं लालू प्रसाद यादव का बीमार होना भी है. हाल ही में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) सिंगापुर से लौटे हैं. वो इलाज के लिए अपनी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के पास सिंगापुर गए थे.

राबड़ी आवास पर इस बार छठ पर सन्नाटा रहने वाला है क्योंकि लालू प्रसाद यादव भले ही सिंगापुर से लौट आए हैं लेकिन वे दिल्ली में अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के यहां हैं. तबीयत खराब होने के कारण इस बार पटना में लालू परिवार एक साथ नहीं जुट सका है. एक तरफ जहां इस महापर्व पर पूरा परिवार अलग-अलग जगह है तो वहीं नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी मायूसी है कि वे इस पर्व पर राबड़ी आवास का वो नजारा नहीं देख सकेंगे जो दिखता था.

Chhath Puja 2022: लालू बीमार, फीका त्योहार, राबड़ी आवास में नहीं दिखेगी वो रौनक, कभी एक साथ जुटता था परिवार

बड़े धूमधाम से होता था छठ पर्व

ऊपर तस्वीर में आपको राबड़ी देवी अर्घ्य देती नजर आएंगी. इस तस्वीर में लालू प्रसाद यादव के साथ उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, छोटे बेटे और अभी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी साथ दिख रहे हैं. बगल में लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं. राबड़ी देवी अपने आवास घर पर ही छठ करती थीं. बड़े धूमधाम से इस पर्व को मनाया जाता था. हालांकि इस बार भले सन्नाटा है. बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी है लेकिन लालू तबीयत के कारण कहीं नजर नहीं आ रहे हैं.

Chhath Puja 2022: लालू बीमार, फीका त्योहार, राबड़ी आवास में नहीं दिखेगी वो रौनक, कभी एक साथ जुटता था परिवार

दोबारा सिंगापुर जा सकते हैं लालू

बता दें कि लालू प्रसाद यादव की सिंगापुर में बस इस बार सिर्फ जांच हुई है. उनके साथ मीसा भारती भी गई थीं. जांच आदि कराने के बाद लौट आए हैं लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट आदि के लिए फिर से लालू को सिंगापुर जाना पड़ सकता है. कोर्ट से अनुमति लेकर फिर से वो जा सकते हैं. इस बार 25 अक्टूबर तक की ही अनुमति मिली थी उन्हें. समय पूरा होने पर वो लौट आए.

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2022: छठ पूजा पर पटना में बनाई गई खूबसूरत पेंटिंग, मन मोह लेंगी ये आकर्षक तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget