एक्सप्लोरर

Bihar News: बच्चों के चक्कर में छपरा की मेयर राखी गुप्ता की गई कुर्सी, राज्य निर्वाचन आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

Chhapra Mayor: छपरा की पूर्व मेयर सुनीता देवी ने निर्वाचित राखी गुप्ता के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी. इस मामले में गुरुवार को निर्वाचन आयोग फैसला सुनाया है.

सारण: राज्य निर्वाचन आयोग ने सारण की मेयर राखी गुप्ता (Rakhi Gupta) को बर्खास्त कर दिया है. छपरा नगर निगम की मेयर राखी गुप्ता की कुर्सी चली गई है. गुरुवार को तीन बच्चों के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग ने यह फैसला सुनाया. छपरा नगर निगम (Chhapra Municipal Corporation) की मेयर राखी गुप्ता के नामांकन हलफनामा में बच्चों को लेकर गलत जानकारी दी गई थी. इस मामले में राज्य निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने एक्शन लिया है. बता दें कि 2022 के दिसंबर में राखी गुप्ता को छपरा नगर निगम से बड़ी जीत मिली थी.

रजिस्ट्री ऑफिस से मिले कागजात 

पूरे प्रकरण के बाद हलफनामे में दो बच्चों के जिक्र की बात को पूरी तरह से गलत बताया गया है. छपरा रजिस्ट्री ऑफिस से मिले कागजात के अनुसार राखी गुप्ता के तीन बच्चे होने की बात सामने आई है. इनमें से दो बेटी और एक बेटा शामिल है. इस मामले के बाद एक बच्चे को रिश्तेदार को लिखित रूप से भेंट कर दिया गया था. वहीं, इस मामले को लेकर पर राखी गुप्ता ने कहा कि जब मैं चुनाव जीती थी तो वो मेरी नहीं, जनता की जीत थी. लोगों को लगता है कि राखी गुप्ता हारी है तो यह मेरी हार नहीं, जनता की हार है, जो हमारे पीछे लगे थे उनकी जीत हो गई.

सुनीता देवी ने दर्ज कराई थी शिकायत

इस मामले में पूर्व मेयर सुनीता देवी को जानकारी मिली थी. चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए राखी गुप्ता की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी. बताया जा रहा है कि करीब पांच महीनों तक लगातार सुनवाई चलती रही. पांच जून को निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम तारीख पर पेशी के दौरान दोनों पक्षों को सुनते हुए फैसला को सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद गुरुवार को चुनाव आयोग ने राखी गुप्ता को अयोग्य करार देते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया. वहीं, बिहार के छपरा नगर निगम की मेयर पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने सारण के जिला अधिकारी को निर्देश दिया है कि हलफनामे में गलत सूचना देने को लेकर राखी गुप्ता के खिलाफ नगर पालिका एक्ट 2007 के तहत कार्रवाई की जाए.

मॉडल रह चुकी हैं राखी गुप्ता 

बता दें कि राखी गुप्ता मॉडल रह चुकी हैं. साल 2021 में आई ग्राम मिसेज बिहार की प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं. जीत के बाद राखी पहली बार सुर्खियों में आई थीं. राखी का मायका पटना के अलंकार परिवार में है. राखी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है. शादी के बाद अपने ससुराल के स्वर्ण व्यवसायी कारोबार को लगातार संभालती आ रही हैं. वहीं, एक सितंबर 2022 में उम्मीदवार को लेकर एक नया नियम बनाया गया था. इसके अनुसार दो से अधिक बच्चों के माता-पिता निकाय चुनाव के उम्मीदवार नहीं बन सकते हैं. साथ ही प्रस्तावित और समर्थन नहीं बन सकते हैं. इसमें ही स्पष्ट किया गया था कि दो से अधिक संतान वाले लोग अगर किसी दूसरे बच्चों को गोद लेते हैं, तब वह बच्चे जैविक माता-पिता माने जाएंगे. इसका मतलब कि अपने बच्चों को गोद देने के बाद भी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ही रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: चिराग और पशुपति साथ आए तो क्या होगा चाचा-भतीजा में सीटों का समीकरण? चौंकाएगा आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget