एक्सप्लोरर

Chapra Loot Case: छपरा में लूट मामले में अब थानेदार बर्खास्त, ड्राइवर अभी भी फरार, जानें- पूरा मामला

Chapra Loot Case Update: छपरा में एक स्वर्ण व्यवसायी से 35 लाख रुपये लूट के मामले में थानेदार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. डीआईजी ने थानेदार और ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया है.

Chapra Robbey Case: छपरा में लूट के मामले में मकेर के थानाध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया गया है. डीआईजी नीलेश कुमार ने थानेदार को बर्खास्त करने का आदेश दिया है. 10 जनवरी को थानाध्यक्ष रवि रंजन को गिरफ्तार किया गया था. थानेदार का ड्राइवर अभी भी फरार है. थानाध्यक्ष रवि रंजन के साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यापारी के आभूषण और 35 लाख रुपये लूट लिए थे. इस मामले में एसपी डॉ. कुमार आशीष ने थानाध्यक्ष को गिरफ्तार करवा जेल भिजवा दिया था.

DIG ने मकेर थानाध्यक्ष को किया बर्खास्त
छपरा पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 10 जनवरी 2025 को मकेर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान स्वर्ण व्यवसायी रोहन कुमार गुप्ता का पीछा किया गया और उन्हें धमकाते हुए 32 लाख रुपये जबरदस्ती वसूले गए. जिसका आरोप थानाध्यक्ष रवि रंजन और उनके साथ पुलिसकर्मियों पर लगा.

आरोप सिद्ध होने के बाद थानाध्यक्ष रवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं उनका ड्राइवर अनिल फरार बताया जा रहा है. मामले में एक्शन लेते हुए सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने थानाध्यक्ष रवि रंजन और ड्राइवर अनिल को बर्खास्त कर दिया है. पूरी घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरेश पासवान ने जांच के बाद पुलिस अधीक्षक सारण को मामले की पूरी रिपोर्ट दी थी.

व्यापारी ने एसपी को की थी शिकायत
बताया जा रहा है कि कोलकाता का व्यापारी पुलिसकर्मियों द्वारा लूट का शिकार होने पर स्थानीय व्यापारियों के पास पहुंचा था. जिसके बाद उन्होंने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी. मामले में एक्शन लेते हुए एसपी ने तुरन्त मकेर थाने के पुलिसकर्मियों की रेड करवाई थी. इस दौरान व्यापारी ने मकेर थानाधिकारी और ड्राइवर को पहचान लिया था. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मकेर थानाध्यक्ष को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन, ड्राइवर अनिल चकमा देकर भागने में कामयाब रहा था.

यह भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट, 5 जिलों में रहेगा कोल्ड-डे, IMD ने बारिश को लेकर बताया नया अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget