एक्सप्लोरर

Bihar Liquor Ban: मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, ड्रोन की मदद से की छापेमारी, जमीन के अंदर से बरामद की शराब

उत्पाद अधीक्षक ने कहा, " शराब माफिया हर रोज नए हथकंडे अपनाकर नए-नए तरीके से वाहनों में शराब की तस्करी करते हैं. ऐसे में टीम ड्रोन की मदद से शराब माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करती है."

छपरा: बिहार के सारण में तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद उत्पाद विभाग एक्शन मोड में आ गया है. मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए दियारा इलाके में अवैध रूप से चल रहे कई शराब भट्टियों को नष्ट किया. इस दौरान भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई. साथ ही जमीन के अंदर छिपा कर रखे गए तैयार शराब को भी टीम ने बरामद किया है.

ड्रोन की मदद से की छापेमारी

कार्रवाई के संबंध में उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि दियारा इलाके में धंधेबाज आसानी से शराब तैयार करते हैं. ऐसे में ड्रोन की मदद से धंधेबाजों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि रेतीली मिट्टी होने के कारण माफिया आसानी से शराब को जमीन के नीचे छिपा देते हैं. फिर उसका टाइम-टू-टाइम सप्लाई करते हैं.

उत्पाद अधीक्षक ने कहा, " शराब माफिया हर रोज नए हथकंडे अपनाकर नए-नए तरीके से वाहनों में शराब की तस्करी करते हैं. ऐसे में टीम ड्रोन की मदद से शराब माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करती है. साथ ही शराब को नष्ट करने का काम करती है."

हजारों लीटर शराब किया गया नष्ट

उन्होंने बताया कि जिले में एक अप्रैल से लगातार धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में सबलपुर दियारा क्षेत्र में जमीन के अंदर से ट्यूब में छिपाकर रखे गए 450 लीटर देसी शराब को जब्त किया गया है. वहीं, हजारों लीटर जावा गुल को भी नष्ट किया गया है. साथ ही धंधेबाज को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

Siwan News: नाबालिग की कुएं में मिली लाश, सप्ताह भर से थी लापता, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Bihar news: टैटू वाली फैन के साथ बनाए एल्बम को खेसारी ने किया लॉन्च, कहा- सौम्या की कला को उसी दिन परख लिया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget