एक्सप्लोरर

एक अप्रैल से शुरू होगा महापर्व चैती छठ, तैयारियों में जुटा पटना जिला प्रशासन, DM ने दिए ये निर्देश

Chaiti Chhath 2025: एक से चार अप्रैल तक चैती छठ होगा. इसको लेकर पटना के दीघा घाट, कलेक्ट्रेट घाट, एलसीटी घाट, गाय घाट, भद्र घाट, खाजेकलां घाट और कंगन घाट पर विशेष भीड़ रहेगी.

Bihar News: लोक आस्था का महापर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है. चैती छठ के मुकाबले कार्तिक महीने वाले छठ में व्रतियों की संख्या अधिक होती है. इस बार चैती छत एक अप्रैल से शुरू होगा और चार अप्रैल तक चलेगा. पहले दिन नहाय-खाय होगा. दो अप्रैल को खरना होगा जिसमें छठ व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को खीर और रोटी से खरना करेंगे. 

उसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा. तीन अप्रैल को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. चार अप्रैल को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत की समाप्ति की जाएगी. इस छठ व्रत को लेकर पटना का जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है.

अलर्ट मोड में पटना जिला प्रशासन

पटना जिले में सभी गंगा घाटों पर चैती छठ में विशेष भीड़ रहती है. इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. हालांकि इस वक्त गंगा का जलस्तर काफी कम हो चुका है इसलिए खतरनाक घाटों की सूची नहीं बनाई गई है. कई ऐसे घाट हैं जहां पानी के अंदर गड्ढों की समस्या है. ऐसे में उन जगहों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रहेगी.

घाटों पर पुलिस बल की होगी तैनाती

पटना जिला अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को संबंधित गंगा घाट और तालाब में होने वाले छठ के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा है. सभी घाटों पर दंडाधिकारी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करने का भी निर्देश दिया गया है. साफ-सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. 

चैती छठ में गर्मी रहती है इसके लिए सभी घाटों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. घाटों के किनारे बैरिकेडिंग के अलावा स्थानीय गोताखोर की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है.

इन घाटों पर रहेगी भीड़

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पटना के प्रमुख घाटों में दीघा घाट, कलेक्ट्रेट घाट, एलसीटी घाट, गाय घाट, भद्र घाट, खाजेकलां घाट और कंगन घाट पर विशेष भीड़ रहती है. इन जगहों पर पटना के बाहर से भी लोग आकर अर्घ्य देते हैं. इन जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहे. इन घाटों पर एनडीआरएफ की टीम पूरे तीन दिनों तक मौजूद रहेगी.

यह भी पढ़ें: किशनगंज में मौत के 26 दिन बाद कब्र से निकाली गई लाश, अब होगा शव का पोस्टमार्टम तो खुलेगा राज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: जेपी गोलंबर के पास RJD कार्यकर्ता जुटे, बैरिकेंडिग के साथ पुलिस भी तैयार
LIVE: जेपी गोलंबर के पास RJD कार्यकर्ता जुटे, बैरिकेंडिग के साथ पुलिस भी तैयार
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget