एक्सप्लोरर

Chaiti Chhath 2025: नाव पर रोक, तैनात रहेंगे SDF-NDRF के जवान, हेल्पलाइन नंबर भी जारी, चैती छठ पर पटना में क्या है तैयारी?

Chaiti Chhath 2025: चैती छठ की शुरुआत एक अप्रैल से होगी. राजधानी पटना में छठ के मौकों पर भीड़ जुटती है. ऐसे में कोई परेशानी न हो इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है.

Chaiti Chhath 2025: एक अप्रैल से चार दिवसीय चैती छठ शुरू होने वाला है. छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन की टीम तैयारी में जुट गई है. तमाम तरह के निर्देश जारी किए जा रहे हैं. पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों को मानकों के अनुसार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने, नदी घाटों पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ गोताखोरों को तैनात करने का निर्देश दिया है.

साथ ही रिवर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, मेडिकल टीम क्रियाशील रखने, ग्राम रक्षा दल एवं नागरिक सुरक्षा के वॉलंटियर्स को प्रतिनियुक्त करने के लिए निर्देश दिया है. सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन से निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया है.

'नदी घाटों पर नावों के परिचालन पर प्रतिबंधित रहेगा'

निर्देश जारी किया गया है कि नदी घाटों पर अनधिकृत रूप से नावों का परिचालन बंद रहेगा. इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. एक अप्रैल के पूर्वाह्न से चार अप्रैल को कार्यक्रम समाप्ति तक नदियों में निजी नावों का परिचालन नहीं होगा. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

विभिन्न अनुमंडलों में स्थित नदी घाटों को कई सेक्टर में विभाजित कर 2-2 मोटर बोट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों सहित गोताखोरों के साथ आठ एसडीआरएफ टीम को तैनात किया गया है. सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर लाइफ जैकेट, महाजाल एवं अन्य सभी संसाधनों के साथ परिचालन योग्य निबंधित नावों, नाविकों एवं गोताखोरों को तैनात रखने का निर्देश दिया गया है.

प्रशासन की ओर से जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234), डायल-112 और जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (0612-2210118) के नंबर पर सूचना दी जा सकती है. बड़े छठ घाटों पर बैरिकेडिंग के अलावा लाइट, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 'जगह न मिले तो कब्रिस्तान में पढ़ें नमाज', BJP के मंत्री नीरज बबलू बोले- 'रोड चलने के लिए'

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget