एक्सप्लोरर

रक्सौल जंक्शन पर CBI की छापेमारी, रिश्वत मामले में वाणिज्य अधीक्षक और पार्सल बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार

Raxaul Junction: मोतिहारी के रक्सौल जंक्शन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक वहां सीबीआई की टीम पहुंच गई. टीम ने एक बुकिंग क्लर्क को गिरफ्तार किया है.

मोतिहारी के रक्सौल रेलवे जंक्शन के पार्सल कार्यालय में तैनात बुकिंग क्लर्क को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया. एक व्यापारी के जरिए की गई शिकायत पर ये कार्रवाई हुई है. मंगलवार (22 जुलाई, 2025) को यह छापेमारी हुई है.

20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिला स्थित रक्सौल जंक्शन पर पार्सल बुकिंग में रिश्वत मांग को लेकर स्थानीय व्यवसायी के जरिए सीबीआई पटना कार्यालय को शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद सीबीआई ने रक्सौल जंक्शन पर छापेमारी कर पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को 20 हजार रुपया रिश्वत की किस्त लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

वहीं पूछताछ में गिरफ्तार पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार की निशानदेही पर वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद्र को समस्तीपुर आवास से सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. सीबीआई की पूछताछ में पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार ने स्वीकार किया है कि ये रिश्वत वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद्र के कहने पर ली जाती है. पार्सल बुकिंग की हेराफेरी करने के लिए वाणिज्य अधीक्षक से व्यवसायी की डील 90 हजार रुपये में हुई थी. 

सीबीआई की टीम में सात अधिकारी थे, जिसमें महिला डीएसपी भी शामिल थीं. वहीं सीबीआई टीम के जरिए कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद्र एवं पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार से पूछताछ में जुटी हैं. साथ ही रक्सौल में कैंप किए हुए हैं, ताकि रेलवे की अन्य पदाधिकारी का भ्रष्टाचार सामने आ सके. वहीं रक्सौल स्टेशन मास्टर अनिल कुमार सिंह से फोन पर पूछे जाने पर कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया. साथ ही बोले हम अपने आवास पर थे, हमें कुछ पता नहीं है. 

काफी दिनों से चल रही थी हेराफेरी

बता दें कि छह माह पूर्व इसी रक्सौल जक्शन पर कॉस्मेटिक समान के नाम पर चाइनीज सिगरेट की बुकिंग को लेकर बड़ा हंगामा हुआ था. इस मामले में रक्सौल कस्टम ने कड़ी मशक्कत के बाद चाइनीज सिगरेट को जब्त किया था, लेकिन पार्सल के अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, जबकि रेल अधिकारी कॉस्मेटिक सामान के नाम पर चाइनीज सिगरेट मामले की बचाव में कस्टम अधिकारी से उलझ गया था.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'स्वास्थ्य खराब तो नीतीश कुमार का भी है', बोले तेजस्वी यादव- कहीं चुनाव बाद जगदीप धनखड़ जैसा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget