एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में मवेशी तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से थानाध्यक्ष की हुई मौत

Samastipur News: मामला मोहनपुर ओपी क्षेत्र का है. मृतक थानाध्यक्ष की पहचान नन्द किशोर यादव के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में मवेशी तस्करी (Cattle Smuggling) की सूचना पर सोमवार की देर रात छापेमारी करने पहुंचे मोहनपुर ओपी के थानाध्यक्ष नन्द किशोर यादव को बदमाशों ने गोली मारकर (Samastipur News) गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इलाज के लिए थानाध्यक्ष को बेगूसराय में भर्ती कराया गया था, लेकिन मंगलवार को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही वो शहीद हो गए. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहनपुर ओपी क्षेत्र में एक सप्ताह से मवेशी की चोरी की घटना हो रही थी. इसको लेकर थानाध्यक्ष लगतार काम कर रहे थे. इसमें नालंदा का एक गैंग भी सामने आया था. जहां से छापेमारी के बाद कुछ मवेशियों की बरामदगी भी हुई थी.

छापेमारी करने जा रहे थे थानाध्यक्ष 

बताया जा रहा है कि रविवार की रात सूचना मिली कि कुछ मवेशी चोर क्षेत्र में आए हुए हैं, जो घटना करने की फिराक में हैं. एक मोबाइल नंबर के आधार पर वह कार्य कर रहे थे. सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष ने पड़ोसी थाना को सूचना दी. सूचना के बाद पड़ोसी थाना ने तीन मवेशी चोर को एक ट्रक और एक पिकअप गाड़ी के साथ पकड़ने में कामयाब रही. मोहनपुर थानाध्यक्ष सभी चोर से पूछताछ में जुट गए. पूछताछ के दौरान उन्हें एक गैंग के बारे में जानकारी मिली. जानकारी मिलने के बाद वह टीम के साथ उसे पकड़ने दलसिंहसराय के पांड गांव आ रहे थे, जहां बीच रास्ते ही उजियारपुर के शहबाजपुर गांव के समीप सड़क किनारे खड़े पांच से दस की संख्या में मौजूद चोरों ने पुलिस के ऊपर गोली चलाना शुरू कर दी.

पटना एम्स ले जाने के दौरान मौत

गोलीबारी के बीच एक चोर भी पकड़ा गया. वहीं, चोरो की और से चलाई गई एक गोली ओपी थानाध्यक्ष के आंख के ऊपर सिर में जा लगी. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल थानाध्यक्ष को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया. पुलिस उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. वहां के चिकित्स्कों ने भी पटना एम्स रेफर कर दिया. पटना एम्स ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने गोलीबारी वाली जगह से कुछ गोली और एक गमछा भी बरामद किया है, जिसमें गोली बांधकर रखी गई थी.

जल्द सभी चोर पकड़े जाएंगे- एसपी

इधर घटना के बाद पूरे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया. इस संबंध में एसपी विनय तिवारी ने बताया कि घटना में शामिल चोरों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम सभी संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है. जल्द ही घटना में शामिल चोरों को पकड़ते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: पटना के गांधी मैदान में CM नीतीश कुमार ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget