एक्सप्लोरर

Patna Protest: प्रशांत किशोर पर मामला दर्ज, BPSC अभ्यर्थियों को उकसाने और सड़क पर हंगामा कराने का आरोप

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर पर अभ्यर्थियों को उकसाने ने सड़क पर लाने और हंगामा करने का कई गंभीर धारा लगाई गई. प्रशांत किशोर सहित 19 से अधिक नाम जब लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.

Prashant Kishor News: बिहार लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के हंगामे और प्रदर्शन के बाद प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) पर पटना में मामला दर्ज हुआ है. प्रशांत किशोर के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पर भी मामला दर्ज किया गया है. प्रशांत किशोर पर अभ्यर्थियों को उकसाने ने सड़क पर लाने और हंगामा करने को लेकर कई गंभीर धारा लगाई गई. प्रशांत किशोर सहित 19 से अधिक नामजद लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. वहीं 600 से अधिक अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. दरअसल गांधी मैदान में प्रशासन ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी.

⁠प्रशांत किशोर समेत 21 लोगों पर नामजद मामला दर्ज

जिन लोगों पर एफआईआर हुआ है, उनमें  ⁠प्रशांत किशोर के और मनोज भारती (अध्यक्ष जन सुराज पार्टी) के अलावा, कोचिंग संचालक रह्मांशु मिश्रा, निखिल मणि तिवारी,  ⁠सुभाष कुमार ठाकुर, शुभम स्नेहिल, ⁠आनंद मिश्रा, आर के मिश्रा, ⁠विष्णु कुमार, सुनामी कोचिंग के सुजीत कुमार सहित कुल 21 नामजद शामल हैं. इसके अलावा 600–700 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

बता दें कि आज रविवार को पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया था. पुलिस ने अभ्यर्थियों को प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी थी. सुबह से ही पूरा गांधी मैदान पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. शाम होते-होते स्थिति बिगड़ गई. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सभी अभ्यर्थी प्रशांत किशोर की अगुवाई में सीएम हाउस जाने लगे और पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसके बाद अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की. छात्रों ने आम गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया और रास्ता जाम कर दिया. इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज के बाद आक्रोशित छात्रों का हंगामा और बढ़ गया.

प्रशांत किशोर ने छात्रों को भड़काने का आरोप

हालांकि इसके बाद प्रशांत किशोर ने छात्रों से अपील की थी कि वो हंगामा ना करें बातचीत होगी. सरकार के प्रशासनिक अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है. छात्रों की पांच सदस्यीय कमेटी अभी मुख्य सचिव से बात करेगी ताकि उनकी समस्याओं और मांगों पर कुछ निर्णय लिया जा सके. इसके बाद ही छात्र आगे फैसला लेंगे. इन पूरे प्रदर्शन की अगुवाई प्रशांत किशोर ही कर रहे थे. उन्होंने सरकार को चेतावनी भी थी. यही वजह है कि पूरे मामले के लिए प्रशात किशोर को आरोपी बनाया गया है. 

ये भी पढ़ेंः 'सरकार BPSC अभ्यर्थियों से बातचीत के लिए तैयार', बोले प्रशांत किशोर- अगर नहीं हुआ समाधान तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
कोई देश का इस्लामीकरण करना चाहता है...अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बाबा रामदेव का बयान
कोई देश का इस्लामीकरण करना चाहता है...अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बाबा रामदेव का बयान
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत

वीडियोज

Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
एक लव स्टोरी की 'कब्र' !
Karnataka Crime News: शादी से पहले खून की वारदात, धारवाड़ में मंगेतर ने दुपट्टे से की हत्या | ABP
Bharat Ki Baat: शंकराचार्य 'सीरीज' का नया एपिसोड रिलीज | Shankaracharya Controversy | CM Yogi
Janhit with Chitra Tripathi: सनातन से 'साजिश' चल रही है? | Shankaracharya Controversy | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
कोई देश का इस्लामीकरण करना चाहता है...अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बाबा रामदेव का बयान
कोई देश का इस्लामीकरण करना चाहता है...अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बाबा रामदेव का बयान
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
Border 2 X Review: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग, बोले- 'देखकर रोंगटे खड़े हो गए, ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
'बॉर्डर 2' की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग, बोले- 'देखकर रोंगटे खड़े हो गए'
हर किसी को नहीं मिलता पीएम उज्ज्वला योजना का फायदा, ये महिलाएं नहीं कर सकतीं आवेदन
हर किसी को नहीं मिलता पीएम उज्ज्वला योजना का फायदा, ये महिलाएं नहीं कर सकतीं आवेदन
देख लें डॉग लवर्स... कुत्ते को प्यार से सहला रहा था शख्स, फिर अचानक कर दिया हमला, देखें वीडियो
देख लें डॉग लवर्स... कुत्ते को प्यार से सहला रहा था शख्स, फिर अचानक कर दिया हमला, देखें वीडियो
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर भेजें देशभक्ति से भरे प्रेरणादायक कोट्स, जो भर देंगे हर भारतीय में जोश
77वें गणतंत्र दिवस पर भेजें देशभक्ति से भरे प्रेरणादायक कोट्स, जो भर देंगे हर भारतीय में जोश
Embed widget