एक्सप्लोरर

BPSC Teacher Recruitment Exam: बीपीएससी कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, रिजल्ट में धांधली का लगाया आरोप

BPSC News: बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों ने आयोग पर कई आरोप लगाया है. अभ्यर्थियों का कहना है कि रिजल्ट के बाद कई तरह की समस्या हो रही हैं. यहां पटना में हम लोग बीपीएससी दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं.

पटना: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC Teacher Recruitment Exam) की रिजल्ट पर अभ्यर्थी हेराफेरी और फर्जीवाड़ा का आरोप लगा रहे हैं. भारी संख्या में अभ्यर्थी पटना में बीपीएससी दफ्तर के बाहर खड़े हैं. कई विकलांग अभ्यर्थी भी हैं. सभी अभ्यर्थी बिहार के अलग अलग जिलों से आए हैं, अधिकारियों से मिलना चाहते हैं. अपनी समस्याओं को बताना चाहते हैं, लेकिन गेट बंद है, अभ्यर्थियों से कोई अधिकारी मुलाकात नहीं कर रहा है. यह लोग और इसलिए आक्रोशित हो गए हैं. अभ्यर्थियों ने कहा कि एक ही कैटेगरी में कम नंबर वालों को पास कर दिया गया और ज्यादा अंक लाने वालों को फेल कर दिया गया है. जिला आवंटन में जिन तीन जिलों का नाम मांगा गया था, तीन जिलों का नाम भी हम लोग दिए, लेकिन उन तीन जिलों को छोड़कर अन्य जिलों हम लोगों को दिए जा रहे हैं, पैसा लेकर जिला आवंटन किया जा रहा है. 

ओटीपी नहीं आने के कारण काउंसिल नहीं हो पा रही है-अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों ने कहा कि हम जैसे जिन अभ्यर्थियों का चयन हो गया है. उन अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर जिलों में काउंसिल के दौरान मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आ रहा है, जबकि सही हम लोग मोबाइल नंबर दिए थे. ओटीपी नहीं आने के कारण काउंसिल नहीं हो पा रही है. अभ्यर्थियों ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों के लिए बीएड अभ्यर्थियों के रिजल्ट पर रोक थी. यह कोर्ट का ऑर्डर था तब भी प्राइमरी स्कूलों के लिए कुछ बीएड अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट के बाद कई तरह की समस्या हो रही हैं, यहां पटना में हम लोग बीपीएससी दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई अधिकारी नहीं मिल रहे हैं. हम लोग के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. 

'रिजल्ट में धांधली हुई'

आक्रोशित अभ्यर्थियों ने कहा कि बिहार सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है कि लाखों शिक्षकों को नौकरी मिलेगी. बस यह दिखावा है. जमीन पर कुछ नहीं है. हम लोग जैसे लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के भविष्य को चौपट कर दिया गया. रिजल्ट में धांधली हुई. नीतीश कुमार लाखों सफल शिक्षकों को दो नंवबर को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटने वाले हैं. क्या फर्जी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे? 

1,70,461 पदों पर निकाली गई थी बहाली

बता दें बिहार में 1,70,461 पदों पर बहाली निकाली गई थी. आठ लाख से अधिक शिक्षक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था. बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करना शुरू कर दिया है, लेकिन रिजल्ट को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. बुधवार से ही सभी जिलों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सफल अभ्यर्थियों को जिलों का भी आवंटन किया जा रहा है. 18 से 24 अक्टूबर तक सफलता हासिल करने वाले शिक्षकों का काउंसलिंग सह उन्मुखीकरण का कार्य किया जाएगा, लेकिन इन सब के बीच अभ्यर्थियों का पटना में बीपीएससी दफ्तर के बाहर हंगामा जारी है.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: सीएम नीतीश की राजनीति पर प्रशांत किशोर ने उठाया पर्दा, लालू-तेजस्वी को लेकर CM के स्टैंड पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
पवन सिंह से विवाद के बीच छलका पत्नी ज्योति का दर्द, लिखी दिल छूने वाली बात
पवन सिंह से विवाद के बीच छलका पत्नी ज्योति का दर्द, लिखी दिल छूने वाली बात
अक्षरा की सियासत में एंट्री? CM सम्राट से मिलीं, अनंत सिंह के यहां भी पहुंचीं
अक्षरा की सियासत में एंट्री? CM सम्राट से मिलीं, अनंत सिंह के यहां भी पहुंचीं
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget