एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के आसार, कांग्रेस और RJD के विधायक बन सकते हैं मंत्री, आज होगी अहम बैठक

बिहार में बीते कुछ दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही जा रही है. माना जा रहा है कि नीतीश सरकार में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कुछ नए लोगों को काबीना में एंट्री मिल सकती है.

Bihar News: बिहार सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के आसार बन रहे हैं. माना जा रहा है कि 24 जुलाई को नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. दावा है कि राष्ट्रीय जनता दल से दो और कांग्रेस से दो नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इस बीच कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रभारी भक्त चरण दास, सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे.

दीगर है कि बिहार में बीते कुछ दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही जा रही है. माना जा रहा है कि नीतीश सरकार में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कुछ नए लोगों को काबीना में एंट्री मिल सकती है.

दूसरी ओर कांग्रेस भी लंबे समय से अपने नेताओं को कैबिनेट में शामिल करने की मागं करती रही है. नीतीश काबीना में कांग्रेस की ओर से फिलहाल आफाक अहमद और मुरारी गौतम मंत्री हैं. माना जा रहा है कि सीएम से मुलाकात से पहले कांग्रेस अपने दो नए चेहरों को लेकर फैसला कर चुकी है. सीएम से भक्त चरण दास की मुलाकात के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहेंगे.

राजद की बात करें तो यहां से भी दो नए चेहरों के आमद का दावा है. इससे पहले राजद कोटे से मंत्री कार्तिक कुमार और सुधाकर सिंह इस्तीफा दे चुके हैं. ऐसे में उनकी जगह भी नए मंत्री आने की चर्चा जोरों पर है.

संतोष सुमन ने दिया था इस्तीफा
बीते महीने जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली पार्टी हम के नेता संतोष सुमन ने भी नीतीश सरकार से इस्तीफा दे दिया था. मांझी के अगुवाई वाली पार्टी अब भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गई है. संतोष सुमन ने बिहार सरकार पर कई आरोप लगाते हुए काबीना से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही नीतीश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के आसार जताए जा रहे हैं. 

संतोष और उनकी पार्टी का आरोप था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड, हम का विलय चाहती थी. जिस वजह से उन्होंने गठबंधन से किनारा कर लिया.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में देर रात वकील के घर में घुस कर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 2 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget