एक्सप्लोरर

बक्सर: सौतेली मां ने 8 साल की मासूम को उतारा मौत के घाट, शव को जलाकर बोरे में छुपाया, ऐसे हुआ खुलासा

Bihar Crime News: बक्सर में सौतेली मां ने बच्ची की बड़ी बेरहमी हत्या की और शव को छुपाकर मासूम के गायब होने का ढोंग रचा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar News: बिहार के बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पूरब टोला वार्ड संख्या-8 से शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक सौतेली मां ने 8 वर्षीय मासूम की हत्या कर शव को प्लास्टिक के बोरे में छुपा दिया. जिसके बाद आरोपी महिला ने पड़ोसियों से झूठ बोला कि उसकी बेटी गायब हो गई है.

पड़ोसियों को महिला की बात पर संदेह हुआ तो घर की तलाशी लेने पर बच्ची का अधजला शव एक बक्से से बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया.  

हत्या कर बच्ची के शव को बक्से में छुपाया
मृतक 8 वर्षीय आंचल अपनी दादी और सौतेली मां सीमा देवी के साथ नया भोजपुर के पूरब टोला में रहती थी. आंचल के पिता पप्पू गोंड दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं. सीमा देवी और पप्पू की शादी 2024 में हुई थी, लेकिन सूत्रों के अनुसार सीमा और आंचल के रिश्ते ठीक नहीं थे. सीमा हमेशा अपनी सौतेली बेटी से चिढ़ती रहती थी और उससे दूर रहती थी.

शनिवार रात करीब 10 बजे सीमा देवी ने अचानक घर के बाहर निकलकर शोर मचाया कि आंचल गायब हो गई है. जिसके बाद पड़ोसियों ने बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्हें सीमा देवी पर संदेह हुआ. पड़ोसियों ने सीमा के घर की तलाशी ली, इस दौरान एक बक्से से आंचल का अधजला शव बरामद हुआ. 

महिला पर होगी सख्त कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. डुमरांव के डीएसपी अफाक अख्तर ने जांच के दौरान पाया कि सीमा देवी ने ही अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर शव को छुपाया था. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा है. पुलिस महिला पर सख्त से सख्त कार्रवाई की योजना बना रही है. 

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कहा- ‘खाली प्रवचन देने का काम...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget