एक्सप्लोरर

Buxar Train Accident: बक्सर ट्रेन हादसे का जख्म, मां-बेटी ने गंवाई जान, दुर्गा पूजा मनाने तिनसुकिया जा रहा था परिवार

Buxar Train Accident: बक्सर ट्रेन हादसे में तिनसुकिया जा रहे मां-बेटी की मौत हो गई. असम के गुवाहटी की रहनी वाली ऊषा भंडारी अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा के लिए जा रही थी. मौत से परिवार सदमे मे है.

Buxar Train Accident: बिहार (Bihar) के बक्सर में हुए ट्रेन हादसे (Buxar Train Accident) में असम के तिनसुकिया जिले में अपने घर पर दुर्गा पूजा मनाने के लिए जब एक युवा दंपति और उनकी आठ वर्षीय जुड़वां बेटियां नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सवार हुईं, तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि उनकी यात्रा आपदा में समाप्त होगी तथा परिवार में दो लोग ही रह जाएंगे.

बिहार के बक्सर जिले में बुधवार रात करीब 10 बजे हुए हादसे में जुड़वा बेटियों में से एक और उसके पिता दीपक भंडारी तो सुरक्षित बच गए, लेकिन उसकी बहन आकृति और मां उषा भंडारी (37) इतनी भाग्यशाली नहीं थीं. दिल्ली के एक होटल में काम करने वाले दंपति ने अपनी पिछली यात्रा के बाद से पैसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के बाद तिनसुकिया क्षेत्र के सदिया में उषा के पैतृक घर में दुर्गा पूजा की छुट्टियों की योजना बनाई थी.

मौत की खबर से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
तिनसुकिया के सदिया उपमंडल के चपाखोवा में महिला के पड़ोसियों ने कहा कि मां-बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके वृद्ध माता-पिता पूरी तरह से टूट गए हैं. एक पड़ोसी ने कहा, दंपति दिल्ली के एक होटल में काम करते थे और परिवार छुट्टियां मनाने घर आ रहा था. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक डेका ने बताया कि उषा भंडारी और उनकी बेटी आकृति के शव लाए जा रहे हैं. डेका ने कहा, रेलवे ने हर चीज की व्यवस्था की है और एक अधिकारी भी एम्बुलेंस में उनके साथ है. वाहन के संबंध में हम लगातार जानकारी ले रहे हैं.

शोकसंतप्त परिवार के साथ जा रहे पूर्व मध्य रेलवे के यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) नवीन कुमार ने कहा कि उन्होंने यात्रा अपराह्न 1.45 बजे शुरू की और उन्हें 1450 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी है. कुमार ने एम्बुलेंस से फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दीपक और उनकी एक बेटी हमारे साथ एक एसयूवी में जा रहे हैं. उन्हें कोई चोट नहीं आई है, लेकिन वे बेहद सदमे में हैं.’’

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया दुख
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दुर्घटना में उषा भंडारी और उनकी बेटी की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की. दुर्घटना में राजस्थान के नरेंद्र कुमार (27) और बिहार के पूर्णिया के अबू जायद (27) की भी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Buxar Train Accident: बक्सर ट्रेन हादसे पर बड़ी अपडेट, पटरियों में सामने आई खामी, अधिकारियों ने बताई हादसे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget