एक्सप्लोरर

Budget Session: 'हमको न CM बनना है और न नीतीश कुमार को PM बनना है', सदन में तेजस्वी ने कर दिया सबकुछ साफ

Tejashwi Yadav Statement: बिहार में काफी समय से सीएम पद को लेकर तेजस्वी यादव और पीएम पद को लेकर नीतीश कुमार के नाम की चर्चा हो रही थी. वहीं, इस मुद्दे पर सोमवार को तेजस्वी यादव ने बयान दिया.

पटना: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में अभी बजट सत्र (Budget Session) चल रहा है. सत्र के दौरान सदन में सोमवार को बीजेपी (BJP) कई मुद्दों को लेकर महागठबंधन सरकार को घेर रही थी. बीजेपी के हमला पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सदन में जवाब दिया. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे सही समय पर बीजेपी से अलग हुए. न सीएम बनना है न किसी को पीएम (PM) बनना है. हम लोग मजबूती से काम करेंगे. बीजेपी सपना देखते रहे कि महागठबंधन टूट जाएगा. ऐसा कुछ नहीं होगा. हमको मुख्यमंत्री नहीं बनना है और न सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनना है. हम जहां हैं खुश हैं. इनके नेतृत्व में काम करने में खुशी है.

'सीबीआई-ईडी पर भी हम बात करेंगे'

तेजस्वी यादव ने कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमला नहीं हुआ. फर्जी वीडियो वायरल हो रहा था. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा था कि वीडियो फर्जी होगा तो माफी मांगेंगे लेकिन मांग नहीं रहे. उनका बस एक काम है. वह झूठ बोलना है. आगे सीबीआई-ईडी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीबीआई-ईडी पर भी हम बात करेंगे लेकिन आज पथ निर्माण विभाग के काम और बजट पर हमको बोलना है. पक्की, अच्छी सड़क रहे यह मेरी कोशिश है. बेहतर कनेक्टिविटी हो, यह हमारी प्राथमिकता है.

नितिन गडकरी से बातचीत होती रहती है- तेजस्वी यादव

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसी भी जिले से पांच घंटे में पटना आ सकते हैं. रोड और पुल के मामले में बिहार की स्थिति अच्छी है. अच्छी सड़कें आधुनिक देश की जरूरत है. नितिन गडकरी को चिट्टी लिखा हूं कि एनएचएआई के सहरसा, मधेपुरा और अन्य जगहों पर जो योजनाएं हैं उनके निर्माण में तेजी लाई जाए. निर्माण कार्य धीरे चल रहा है. इसको लेकर नितिन गडकरी से मिलता रहता हूं. बातचीत होती रहती है. अभी सदन में बीजेपी विधायक श्रेयासी सिंह कह रही थी कि मैं नितिन गडकरी से नहीं मिलता और बात नहीं करता. 

नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह इंटरनेशनल शूटर हैं. सदन में कह रही रही थी कि खेल, खिलाड़ियों के लिए बिहार सरकार कुछ नहीं कर रही. मैं कहना चाहता हूं कि 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' कार्यक्रम बिहार सरकार ही चला रही. सब हम लोग कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर रहे हैं. बीजेपी वालों का बस एक काम है. हमको और नीतीश कुमार को गाली देना. बीजेपी के पास न नीयत है न नीति है. 

सीबीआई-ईडी की छापेमारी पर भी बोले

डिप्टी सीएम ने कहा कि सीबीआई-ईडी के मुद्दे पर मुझ पर बीजेपी सवाल उठा रही है. जांच एजेंसियों का उपयोग कर केंद्र सरकार विरोधियों को डरा रही है. 2024 में हार का डर है. ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या पर बीजेपी कुछ नहीं बोल रही. ईडी ने मेरे परिवार के यहां छापेमारी की. महिलाओं के जेवर उतरवा लिए गए. 30 मिनट में छापेमारी खत्म हो गई लेकिन कई घंटों तक अधिकारी बैठे रहे. अधिकारियों ने कहा कि ऊपर से कहा जाएगा तब जाएंगे. मनीष सिसोदिया के यहां 15 घंटे बैठे थे. हम लोग समाजवादी लोग हैं. लालू यादव नहीं डरे. मैं भी नहीं डरूंगा. जनता हमारे साथ है. 

ये भी पढ़ें: BSEB Inter Results 2023: कल जारी हो सकते हैं बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे, लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर रखें नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget