एक्सप्लोरर

Bihar Assembly: 'दुर्भाग्य है कि MLA बनकर आ गया हूं', बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने बताई अपनी पीड़ा

Bihar Politics: बीजेपी विधायक विनय बिहारी अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं. बुधवार को बिहार विधानमंडल के प्रश्नकाल को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया.

पटना: बिहार विधानमंडल (Bihar Assembly) का बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान मंगलवार बीजेपी (BJP) के विधायक लखेंद्र पासवान (Lakhendra Paswan) को दो दिनों के लिए सदन से निष्कासित किया गया है, इसे लेकर बुधवार को बीजेपी के विधायक सदन के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं. इस पर बीजेपी विधायक विनय बिहारी (Vinay Bihari) ने कहा कि सदन में जो हो रहा है वो अच्छा नहीं है. सदन जो कुछ दिनों के लिए चलती है. इस दौरान प्रश्नकाल चलना चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि विधायक बनकर आ गया हूं. सवाल भी नहीं कह पा रहा हूं.

लड्डू खाने विधानसभा थोड़े न आते हैं- विनय बिहारी

आरजेडी के लड्डू खाने को लेकर किए गए सवाल पर विनय बिहारी ने कहा कि लड्डू खाने विधानसभा थोड़े न आते हैं, जो लोग खाने आते हैं उनके लिए मुबारक है. हम तो जनता के सवाल लेकर आते हैं लेकिन जब सदन में कोई सवाल पूछ नहीं पाते हैं तो तकलीफ होती है जो भी अच्छा होगा उसे जरूर तकलीफ होगी. साल में 30 से 35 दिन ही सदन की कार्यवाही चलती है. सदन में सभी सदस्यों को प्रश्नकाल का जरूर ध्यान होना चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष को भी इसकी ध्यान होनी चाहिए.

'क्षेत्र के मुद्दे को विधानसभा में नहीं उठा पा रहा हूं'

बीजेपी विधायक ने कहा कि सदन में बड़ी मुश्किल से सवाल किया जाता है और हम लोग बिना सवाल किए क्षेत्र में जाते हैं तो लोग सत्र के माहौल को नहीं जानते हैं. लोग पूछते हैं कि आप तो सदन में कोई सवाल नहीं किए. दुर्भाग्य है कि विधायक बनकर आ गया हूं. क्षेत्रीय सवाल को विधानसभा में नहीं उठा पा रहा हूं. बता दें कि बीजेपी और आरजेडी विधायकों में बुधवार को विधानसभा परिसर में तीखी नोकझोंक हुई. विधानसभा परिसर में बीजेपी विधायक ने आंदोलन किया. इस दौरान वे पोर्टिको में बैठ गए थे.

ये भी पढ़ें: Watch: 'RJD के विधायक नशे वाला लड्डू खिलाने आए थे', BJP ने लगाया आरोप, MLA अरुण सिन्हा का कुर्ता फटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget