एक्सप्लोरर

Watch: 'RJD के विधायक नशे वाला लड्डू खिलाने आए थे', BJP ने लगाया आरोप, MLA अरुण सिन्हा का कुर्ता फटा

Bihar Budget Session 2023: लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को जमानत मिलने के बाद आरजेडी के विधायक लड्डू खिलाने पहुंचे थे. बीजेपी के एक विधायक पर लड्डू को उछाल कर फेंकने का आरोप भी लगा है.

पटना: बीजेपी और आरजेडी विधायकों में बुधवार को विधानसभा परिसर में तीखी नोकझोंक हो गई. बुधवार को विधानसभा परिसर में बीजेपी विधायक आंदोलन कर रहे थे. वे पोर्टिको में बैठे थे. इसी दौरान जब खबर सामने आई कि लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है तो आरजेडी के विधायक लड्डू खिलाने के लिए पहुंच गए. इसी को लेकर नोकझोंक हो गई.

बताया जा रहा है कि विधानसभा पोर्टिको में आरजेडी के विधायक मनोज यादव, विजय सम्राट लड्डू लेकर आए थे. उन्होंने बीजेपी विधायकों के पास जाकर कहा कि खा लीजिए. लालू राबड़ी को जमानत मिल गई है. बीजेपी के सभी विधायक वहीं धरने पर बैठे थे. इस दौरान बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने गुस्से में लड्डू को उछाल कर गिरा दिया. इसके बाद तीखी नोकझोंक शुरू हो गई.

एक विधायक ने कहा- नशीला लड्डू था

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सदन सुचारू रूप से चलाने की वो मांग कर रहे हैं लेकिन विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है. लखेंद्र पासवान को निष्कासित किए जाने पर कहा कि विधानसभा के अध्यक्ष ने एकतरफा कार्रवाई की है. जिसने उत्तेजित किया और गाली दी उस पर भी कार्रवाई होने चाहिए. सदन में कहा कि दोनों से खेद व्यक्त करवाइए. लड्डू खिलाने वाली बात पर कहा कि यह तमाशा किया जा रहा है. हमलोग धरना पर बैठे हैं तो बाहर आकर डिस्टर्ब कर रहे हैं. यह गुंडाराज है. यह नहीं चलेगा. इस दौरान बीजेपी के एक विधायक ने कहा कि लड्डू नशीला था. जहरीला था.

वहीं विधायक अरुण सिन्हा ने कुर्ता फटने को लेकर कहा कि ये लोग (आरजेडी के विधायक) मजाक करने के लिए लड्डू लेकर आए. धरना दे रहे विधायकों ने कहा कि ऐसा मत करिए आप लोग, वापस जाइए. हमने भी यही बात कही तो लड्डू लेकर आए सदस्यों ने कहा कि आप इस तरफ से जाइए और कुर्ता पकड़ कर पीछे से खींचा तो फट गया. ये लोग लड्डू बांटने का तमाशा कर रहे थे. कल पानी बांटने का कर रहे थे. 

यह भी पढ़ें- राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू, मीसा और राबड़ी को जमानत, बिहार की सियासत गरमाई, BJP-RJD ने दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget