एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में BSP ने उतारे और 11 प्रत्याशी, इसमें मजबूत चेहरे भी शामिल, देखें लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: बीएसपी ने बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. काराकाट से धीरज कुमार सिंह तो वैशाली से शंभु कुमार सिंह को टिकट मिला है.

Lok Sabha Elections 2024 BSP Candidates List: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गुरुवार (02 मई) को उम्मीदवारों के नामों की एक और सूची जारी कर दी. इस लिस्ट में पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में मजबूत चेहरे भी हैं. बीएसपी की ओर से जारी लिस्ट में जहानाबाद सीट से पूर्व सांसद अरुण कुमार को मौका दिया गया है.

किसे कहां से मिला टिकट?

बक्सर से अनिल कुमार चौधरी, सासाराम से संतोष कुमार, काराकाट से धीरज कुमार सिंह, वैशाली से शंभु कुमार सिंह, मधुबनी से विकास कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है. मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से डॉ. विजयेश कुमार, सारण से डॉ. अविनाश कुमार, हाजीपुर से शशि स्वराज, पूर्वी चंपारण से सत्यम यादव और शिवहर से विजेंदर ठाकुर को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है.

बीएसपी ने किया है सभी 40 सीटों पर लड़ने का ऐलान

बता दें कि इससे पहले बीएसपी ने बिहार की 19 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. बीएसपी ने बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बीएसपी बिहार में बहुत मजबूत स्थिति में भले नहीं है लेकिन देखना होगा कि वैसी सीट जहां से पूर्व सांसद अरुण कुमार जैसे प्रत्याशी बीएसपी से उतरते हैं तो वहां क्या नतीजा निकलता है.

चिराग की पार्टी से लड़ने की तैयारी में थे अरुण कुमार

बता दें कि अरुण कुमार 2014 के लोकसभा चुनाव में आरएलएसपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. उनकी जीत भी हुई थी. इस बार के चुनाव में वो चिराग पासवान की पार्टी से लड़ना चाहते थे. हालांकि जहानाबाद सीट जेडीयू के हिस्से में चली गई तो उन्होंने चिराग की पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीएसपी को ज्वाइन कर लिया. अब बीएसपी से उन्हें जहानाबाद से टिकट मिल गया है.

(इनपुट: आईएएनएस से भी)

यह भी पढ़ें- Elections 2024: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने मुजफ्फरपुर और मधुबनी से फाइनल किया कैंडिडेट, किसे दिया टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget