एक्सप्लोरर

BSEB Matric Topper 2022: सेल्फ स्टडी कर सेकेंड टॉपर बना किसान का बेटा, सफलता का मंत्र पूछने कहा- हर छात्र करे ये काम

विवेक की इच्छा आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए आईएएस बनने की है. वह अपने माता-पिता की चौथी संतान है. बड़ा भाई मजदूर है और पिता का सहयोगी बन बाहर ही रहता है. दो बड़ी बहन भी है, जो मां के साथ घर संभालती है.

मधुबनी: साल 2022 में बीएसईबी की ओर से राज्य भर में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा का गुरुवार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 79.88 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. इनमें से प्रदेश के मधुबनी जिले के विवेक कुमार ठाकुर ने 486 अंक लाकर टॉपरों की रेस में पुरुष वर्ग में बाजी मारी है. हालांकि, ओवरऑल रैंकिंग में उन्हें दूसरा स्थान मिला है. 

गरीब किसान का बेटा है विवेक

वहीं, औरंगाबाद की रामायणी रॉय 500 में से 487 अंक (97.40%) हासिल कर ओवरऑल टॉपर बनीं हैं. इधर, नवादा की सानिया कुमारी ने भी 500 में से 486 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरे टॉपर का स्थान सुरक्षित किया है. 

Bihar Board 12th Compartment Exam 2022: बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

मालूम हो कि इस बार परीक्षा में करीब 16.11 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से मधुबनी के विवेक कुमार ठाकुर ने 486 अंक लाकर परिवार और जिले का नाम रौशन किया है. विवेक जिले के लदनियां प्रखंड के सिद्पा पंचायत के रहने वाला है. उसके पिता एक गरीब किसान हैं. खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं.

खुद से पढ़ने की सलाह दी

अपनी सफलता का श्रेय विवेक ने अपने टीचर को दिया है. साथ ही विवेक ने बताया कि टीचर की गाइडेंस के अलावे सेल्फ स्टडी करके उसने सफलता हासिल की है. उसने अन्य विद्यार्थियों को भी खुद से पढ़ने की सलाह दी है. उसका कहना है कि खुद से पढ़ाई करना बहुत जरूरी है. 

बता दें कि विवेक की इच्छा आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए आईएएस बनने की है. वह अपने माता-पिता की चौथी संतान है. बड़ा भाई मजदूर है और पिता का सहयोगी बन बाहर ही रहता है. दो बड़ी बहन भी है, जो मां के साथ गृहस्थी संभालती है. उसकी इस सफलता से न सिर्फ उनके माता-पिता, परिजन व समाज बल्कि उनके गुरुजन व स्कूल परिवार गौरवान्वित है.

परीक्षा फल प्रकाशित होते ही उसके वनटोल स्थित घर पर बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई. लोग उसके परिश्रम और परिवार के त्याग की सराहना करते दिखे. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित, DigiLocker और SMS से ऐसे करें चेक

Watch: सड़क किनारे खाई में गिरी कार तो निकलने लगी शराब की बोतलें, फिर क्या... लूट ले गए बिहार के लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget