एक्सप्लोरर

Bihar Board Matric Exams 2022: परीक्षा के पहले ही दिन लीक हुआ प्रश्नपत्र! तस्वीरें हो रहीं Viral, DM ने जांच की कही बात

मोतिहारी डीएम ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक बनाए गए एडीएम और सदर एसडीओ को इस मामले की जांच के लिए कहा गया है. जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मोतिहारी: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई है. हालांकि, परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में हो रही गणित की परीक्षा का प्रश्नपत्र पूर्वी चंपारण जिला में आउट होने का आशंका जताई जा रही है. अब इस बात में कितनी सत्यता है, इसकी जांच परीक्षा समाप्त होने के बाद ही होगी. पूरे मामले में डीएम ने वायरल प्रश्नपत्र की सत्यता की जांच कराए जाने की बात कही है.

डीएम ने जांच की कही बात

बता दें कि वायरल प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के पहले ही अधिकांश परीक्षार्थियों और अभिभावकों के मोबाइल तक पहुंच चुका था. प्रश्नपत्र "जे" सिरीज का बताया जा रहा है, जिसकी जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया. वायरल हुए गणित के प्रश्नपत्र के बारे में पूछे जाने पर डीएम ने प्रश्नपत्र के सत्यता की जांच कराने की बात कही है.

उन्होंने कहा कि परीक्षा नियंत्रक बनाए गए एडीएम और सदर एसडीओ को इस मामले की जांच के लिए कहा गया है. जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी क्योंकि कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण मैट्रिक परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन की जिम्मेवारी है.

कोरोना गाइडलाइन का करना है पालन

मालूम हो कि मैट्रिक की परीक्षा आज से शुरू होकर 24 फरवरी, 2022 तक चलेगी. इस साल पहली पाली में लगभग 8,27,288 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 4,04,207 छात्राएं होंगी और 4,23,081 पुरुष उम्मीदवार होंगे. दूसरे ग्रुप में कुल 8,21,606 उम्मीदवार होंगे, जिनमें से 4,02,498 महिला और 4,19,108 पुरुष उम्मीदवार होंगे.

बोर्ड की ओर से अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि दोनों ग्रुप के सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक कोविड -19 संबंधित दिशानिर्देशों का पालन किया जाए. परीक्षा का प्रयास करते समय उम्मीदवारों को फेस मास्क पहनना होगा. परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारी उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति देंगे.

यह भी पढ़ें -

Rajgir Nature Safari: अब बिहार में भी नेचर सफारी, जानें- क्या है खासियत, कैसे टिकट की होगी बुकिंग, लगेंगे कितने पैसे

बिहार पुलिस का तालिबानी चेहरा! हाथ-पैर बांध कर लोगों को घंटों जमीन पर बैठाया, Video देखकर सिहर जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget