एक्सप्लोरर

BSEB 10th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट कब तक आएगा? जानिए लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board 10th Result: रिजल्ट को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पूरी तैयारी में जुट गया है.आज बुधवार (13 मार्च) को सभी जगहों पर मैट्रिक परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा.

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को अब रिजल्ट का इंतजार है. हालांकि मैट्रिक से पहले इंटर का रिजल्ट प्रकाशित होना है. अभी इंटर का भी रिजल्ट जारी नहीं हुआ है. पिछले सालों के पैटर्न को देखने से ऐसा लग रहा है कि होली के आसपास इंटर का रिजल्ट जारी होगा तो इसके बाद मार्च के अंतिम सप्ताह तक मैट्रिक का रिजल्ट भी जारी हो जाएगा.

रिजल्ट की तैयारी को लेकर जुटा बोर्ड

मैट्रिक के रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पूरी तैयारी में जुट गया है. पूरे बिहार में परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन चल रहा है, जिसकी आज अंतिम तिथि है. आज बुधवार को सभी जगहों पर मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा. इसके बाद बचे हुए सारे काम को सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को गुरुवार (14 मार्च) दिन के 12 बजे तक हर हाल में पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है.

मूल्यांकन के बाद होगा टॉपर का वेरिफिकेशन

गुरुवार को ही शाम तक सभी प्रधानाचार्यों को मूल्यांकन की कॉपी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को दे देना है. बोर्ड की ओर से निर्देश दिया गया है कि हर हाल में सभी जिलों से 15 मार्च तक मूल्यांकन की कॉपी आ जानी चाहिए. मूल्यांकन के बाद जल्द ही टॉपर का वेरिफिकेशन शुरू हो जाएगा.

अभी चल रहा इंटर के टॉपरों का वेरिफिकेशन

अभी इंटरमीडिएट के रिजल्ट के लिए टॉपर वेरिफिकेशन का काम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में चल रहा है. यह खत्म होगा तो उसके बाद मैट्रिक के टॉपरों का वेरिफिकेशन शुरू होगा. वेरिफिकेशन खत्म होते ही एक से दूसरे दिन रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा.

माना जा रहा है कि 22 मार्च के आसपास इंटरमीडिएट का रिजल्ट हर हाल में घोषित कर दिया जाएगा. वहीं मैट्रिक का रिजल्ट 30 मार्च से पहले जारी हो जाएगा. परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट biharbordonline.bihar.gov.in या https://secondary.biharboardonline.com/ पर रिजल्ट देख पाएंगे. छात्र-छात्राओं को रोल कोड और रोल नंबर देना होगा. सबमिट करते ही रिजल्ट आ जाएगा.

यह भी पढ़ें- बिहार में शिक्षा विभाग की तैयारी देखिए, आज से 11वीं की परीक्षा और कबाड़ में फेंके मिले प्रश्न पत्र

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget