एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के जमुई में बरनार नदी पर बना पुल धंसा, तेज बहाव से आठ पिलर क्षतिग्रस्त, दर्जनों गांव प्रभावित

Jamui News: जमुई में तेज बहाव से पुल क्षतिग्रस्त हो गया. इसके कारण लाखों लोगों का संपर्क जमुई मुख्यालय से टूट गया है. इससे वहां के लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

जमुई: जिले के सोनो बाजार के समीप बरनार नदी चुरहैत घाट में तकरीबन 15 वर्ष पहले पुलिया निर्माण की स्वीकृति बिहार सरकार ने दी थी. पुल मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार की शाम को पुल क्षतिग्रस्त हो गया. इस पुल के लगभग 8 पिलर धंस गए. इस कारण पुल एक और झुक गया है. इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार, अंचलाधिकारी राजेश कुमार के द्वारा तीन पहिया वाहन से लेकर बड़े वाहनों पर रोक लगा दिया गया. बता दें कि इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से चरकापत्थर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनों गांव के लोगों का प्रखंड मुख्यालय कनेक्शन कट गया.

पिलर के पास से भी बालू का दोहन कर लिया गया था- ग्रामीण

जमुई जिले में लगातार दो दिनों से बारिश होने के कारण बरनार नदी में बाढ़ आ गई, जिसके कारण पानी के तेज बहाव से पुल क्षतिग्रस्त हो गया. इसके कारण लाखों लोगों का संपर्क जमुई मुख्यालय से टूट गया है. क्षतिग्रस्त पुलिया देखने से लगता है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों की माने तो मनमानी ढंग से बालू उठाव से इस पुल पर प्रभाव पड़ा था. ग्रामीणों का कहना है कि बालू उठाव तो हो ही रहा था. इसके साथ ही पुल के नीचे बने पिलर के पास से भी बालू का दोहन कर लिया गया था.

ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी बाढ़ आई थी, लेकिन पुल क्षतिग्रस्त नहीं हुआ. इस साल जबकि पुल के नीचे पिलर के पास से भी अत्यधिक बालू का उठाव किया गया. प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के विरोध को अनसुना कर दिया गया. परिणाम स्वरूप लगभग डेढ़ लाख से अधिक आबादी को इसका खामियाजा भुगतान पड़ रहा है. ग्रामीणों द्वारा 13 सालों से इस पुल का प्रयोग किया जा रहा था, लेकिन यह पुल कब बनेगा? ग्रामीणों की परेशानी कब खत्म होगी? यह अभी कहा नहीं जा सकता है.

प्रशासन ने पुल पर आवागमन किया बंद

वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार दलबल के साथ पुल पर पहुंचे. क्षतिग्रस्त पुल का मुआयना करने के बाद बड़ा हादसा को रोकने के लिए सोनो और चुरहैत के ग्रामीणों की मदद से दोनों और बैरिकेटिंग कर पुल पर परिचालन को पूरी तरह से बंद कर दिया.

ये भी पढ़ें: PM Modi पर हरियाणा के कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान पर गिरिराज सिंह ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'जब किसी अन्‍य समुदाय...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget