एक्सप्लोरर

PM Modi पर हरियाणा के कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान पर गिरिराज सिंह ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'जब किसी अन्‍य समुदाय...'

Giriraj Singh Statement: गिरिराज सिंह लगातार विपक्ष पर हमलवार हैं. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी पर हरियाणा के कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान उन्होंने शनिवार को पलटवार किया.

पटना: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष (Haryana Congress President) ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) और हरियाणा के मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. इसको लेकर देश की राजनीति गरमा गई है. इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शनिवार एक्स पर एक वीडियो साझा कर प्रतिकिया दी है. उन्होंने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण है. कांग्रेस का फर्स्टेशन है. अगर प्रधानमंत्री को कोई गाली दे, सीधे गाली दे, वहां के मुख्‍यमंत्री को गाली दे, तो मैं समझता हूं कि इसलिए गाली दे रहे हैं, क्‍योंकि हरियाणा के नूंह में जो घटना घटी, उस पर कार्रवाई की जा रही है. जब मोनू को पकड़ा गया था, तब तो किसी ने गाली नहीं दी थी, लेकिन, जब किसी अन्‍य समुदाय के लोगों को पकड़ा जा रहा है, तब उनका कलेजा फट रहा है.

'वे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं'

गिरिराज सिंह ने एक्स पर लिखा कि 'कांग्रेस पार्टी और उसके मुखिया के इशारे पर आज पूरे राष्ट्र में उनके लोग व उनके सहयोगियों ने नफरत व सम्प्रदायवाद की राजनीति शुरू की है. हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मानसिक विक्षिप्तता को दर्शाता है. ऐसी ओछी राजनीति का इनका इतिहास रहा है और वे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं.'


हिंदुओं को समाप्‍त करने की साजिश की है- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब से विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' बना है, तब से सनातन धर्म को खत्‍म करने की एक तरह से योजनाबद्ध योजना है. दक्षिण भारत से इसकी शुरुआत हुई है. तमिलनाडु में उदयनिधि स्‍टालिन और बिहार में शिक्षा मंत्री और उत्‍तर प्रदेश में मौर्या, ये सब मिलकर हिंदुओं को समाप्‍त करने की साजिश की है और आज मैं देख रहा हूं कि ये सिर्फ नूंह में नहीं हो रहा है, बल्कि बेगूसराय में भी यही देखने को मिल रहा है. ये कांग्रेस पार्टी और उनके अध्‍यक्ष का मानसिक दिवालियापन है, इसके सिवाय कुछ नहीं है. पीएम देश के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ सीएम कार्रवाई करें और कार्रवाई हो रही है तो इससे तकलीफ हो रही है.

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: महिला आरक्षण के मुद्दे पर रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और नीतीश-लालू को जमकर लताड़ा, कहा- 'आपको किसने मना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget