एक्सप्लोरर

बिहारः लड़की पक्ष बारात लेकर लड़के वाले के यहां पहुंचा, बिना बैंड-बाजा और पंडित के हुई अनोखी शादी

सिवान के नौतन प्रखंड के ग्राम पंचायत गंभीरपुर का जहां यह अनोखी शादी देखने को मिली. रमिता और अमृत की इस शादी की चर्चा अब हर तरफ हो रही है. लोग इसे बेहतर पहल भी बता रहे हैं.

सिवान: हमारे यहां परंपरा है कि लड़के वाले शादी करने के लिए लड़की वाले के यहां बारात लेकर जाते हैं. इसके बाद शादी कर धूमधाम से दुल्हन को घर लेकर आते हैं लेकिन सिवान में इस परंपरा को तोड़कर एक संदेश दिया गया कि लड़के वाले ही नहीं बल्कि लड़की वाले भी बारात लेकर जा सकते हैं. मामला जिले के नौतन प्रखंड के ग्राम पंचायत गंभीरपुर का जहां यह अनोखी शादी देखने को मिली. रमिता और अमृत की इस शादी की चर्चा अब हर तरफ हो रही है.

दरअसल, नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर के रहने वाले हरेराम माझी के पुत्र अमृत ने 15 जुलाई को हसुथा थाना के हिरमकरियार के रहने वाले किसान माझी की पुत्री रमिता के साथ स्वेच्छा से शादी की. पूरे समाज के बीच रमिता को अपनी धर्मपत्नी बनाया. इस शादी में ना तो पंडित था और ना ही हजाम. इसके बावजूद हिंदू प्रथा के अनुसार रमिता और अमृत की शादी हुई और सिंदूरदान भी हुआ.

शादी में होने वाले सारे रश्मों को निभाया

इतना ही नहीं बल्कि शादी के लिए जितने भी रश्म होते हैं वह सारे निभाए गए. शादी से पहले वरमाला के रश्म को भी निभाया गया. इस शादी के बाद लोगों को मिठाइयां भी बांटी गईं. इस शादी को देखने के लिए गांव के लोग काफी संख्या में जुट गए थे. लोग इसे बेहतर पहल भी बता रहे हैं. इसके बाद इस अनोखी शादी की सिवान ही नहीं बल्कि कई जगहों पर इसकी चर्चा होने लगी.

मौके पर केंद्रीय कमेटी के सदस्य और सिवान के चर्चित नेता कॉमरेड नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि "जिसकी जैसी आमदनी होती है, वैसे अपने लड़के या लड़की की शादी करता है, लेकिन बिना दहेज और इस अनोखी शादी से समाज को एक संदेश भी जाता है.” इस शादी के बाद लड़का-लड़की के परिवार और विवाह में शामिल लोगों में खुशी देखने को मिली है. 

यह भी पढ़ें- 

बिहार से बड़ी खबरः 6 मुखिया सहित 19 लोग किए गए गिरफ्तार, रात में हो रही थी ‘शराब पार्टी’, हथियार भी मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget