एक्सप्लोरर

BPSC TRE 3.0 Result: बिहार शिक्षक भर्ती-3 का रिजल्ट जारी, 5,578 पद रह गए खाली, जानें पूरी डिटेल्स

BPSC Teacher Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक बहाली परीक्षा (तीसरे चरण) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. वेबसाइट पर जारी नतीजों में कक्षा 1 से 8 तक के 38,900 अभ्यर्थी पास हुए हैं.

BPSC TRE 3.0 Result: अभ्यर्थियों के लंबे इंतजार के बाद अब बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक बहाली का रिजल्ट जारी कर दिया है. बीपीएससी ने रिजल्ट अपने वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड किया है. जो अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं वह इस वेबसाइट पर लॉग इन कर देख सकते हैं. इसमें कक्षा 1 से लेकर 8 तक का रिजल्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को 38,900 अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया है. इसमें कक्षा 1 से 5 तक के लिए 21,911 जबकि कक्षा 6 से 8 के तक के लिए 16,989 अभ्यर्थी पास हुए हैं. 

वहीं, अभी कक्षा 9 से 12 तक का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है. बीपीएससी की ओर से कहा गया है कि कक्षा 9 से 12 के अभ्यर्थियों का अभी शिक्षा विभाग ने रोस्टर सूची तैयार करके नहीं दिया है. रोस्टर सूची मिल जाने के बाद जल्द  कक्षा 9 से 12 तक का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा.

कक्षा 6 से 8 में 1984 पद रह गए खाली

कक्षा 6 से 8 के रिजल्ट में 6 विषयों का परिणाम आया है. इसमें गणित और विज्ञान में 5560, सोशल साइंस में 3789, हिंदी में 2799, अंग्रेजी में 2873, संस्कृत में 941 और उर्दू में 1027 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. जबकि कक्षा 1 से 5 तक में तीन विषयों का रिजल्ट जारी किया गया है इनमें सामान्य में 18641, समान्य अनुसूचित जाति और जनजाति में 172 , उर्दू में 3054 और बंगला में 44 अभ्यर्थी पास हुए हैं. बीपीएससी ने जो रिजल्ट जारी किया है इसमें 5578 पद खाली रह गए हैं. कक्षा एक से पांच तक कुल पदों की संख्या 25,505 थी जिसमें 21,911 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. कक्षा 1 से 5 के लिए सबसे अधिक पद 3594 पद खाली रह गए हैं, जबकि कक्षा 6 से 8 में 1984 पद खाली रह गए हैं.

हाई कोर्ट के आदेश के बाद आरक्षण नीति में बदलाव

तीसरा चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा 2024 के जुलाई महीने में हुई थी. उस वक्त बिहार सरकार की नई आरक्षण नीति 65 प्रतिशत के अनुसार बहाली निकाली गई थी, लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस परीक्षा का रिजल्ट 50% आरक्षण पर निकालना था. इसके लिए बीपीएससी ने पहले भी कहा था कि शिक्षा विभाग जितना जल्द आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस देगा उतना जल्द रिजल्ट जारी किया जाएगा. एबीपी न्यूज ने दीपावली के पहले ही बताया था कि शिक्षा विभाग की ओर से आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस की सूची बीपीएससी को मिल गई है और अब जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. 

छठ के बाद तीसरे चरण के अभ्यर्थियों को बीपीएससी ने बड़ा तोहफा दिया है, लेकिन अभी भी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक का परिणाम जारी नहीं हुआ है. टीजीटी और पीजीटी कक्षा 9 से 12 की वैकेंसी का रोस्टर अभी शिक्षा विभाग की तरफ से बीपीएससी को नहीं दिया गया है. ऐसे में कक्षा 9 से 12 का रिजल्ट में थोड़ी देरी होगी.

ये भी पढे़ं: Bihar News: विवादों में बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी, टेंडर में गोलमाल का लगा आरोप, CM नीतीश के पास पहुंचा मामला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget