एक्सप्लोरर

Bihar News: विवादों में बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी, टेंडर में गोलमाल का लगा आरोप, CM नीतीश के पास पहुंचा मामला

Bihar State Health Society: बिहार स्वास्थ्य विभाग की स्टेट हेल्थ सोसाइटी पर टेंडर धांधली का आरोप लगा है. साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म ने अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है.

Bihar News: बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में धांधली और अधिकारियों की मनमानी के पहले भी कई मामले सामने आए हैं. भ्रष्टाचार का आरोप लगाता रहा है. अब एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के स्टेट हेल्थ सोसायटी पर टेंडर में धांधली करने का आरोप लगा है और इसमें करोड़ के घपले की बात सामने आ रही है और इसके लिए एक मेडिकल कंपनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे तौर साक्ष्य के साथ पत्र लिखकर सोसाइटी पर धांधली का आरोप लगाया है. साथ ही साथ सोसाइटी के खिलाफ न्यायालय में भी याचिका दायर कर दिया है. 

बता दें कि बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने हब एंड स्पोक मॉडल पर डायग्नोस्टिक हेल्थ सर्विसेज के लिए टेंडर निकाला था. इस टेंडर में धांधली का आरोप लगा है. कंपनी ने आरोप लगाया है कि वह 77. 6 प्रतिशत डिस्काउंट टेंडर का बिड भरा था, लेकिन अधिकारियों ने गलत तरीके से 73% डिस्काउंट वाले को टेंडर दे दिया है जिससे राज्य सरकार को भी नुकसान होगा.

फर्म ने सीएम नीतीश से की है शिकायत

सोसाइटी पर घालमेल करने का आरोप टेंडर में शामिल साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड ने लगाया है. कंपनी ने अपने पत्र में लिखा है कि अधिकारियों ने जान बूझकर उसके बिड को निरस्त कर दिया. फर्म ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिकायत के साथ ही पूरी टेंडर प्रक्रिया की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही फर्म ने न्यायालय में याचिका भी दायर कर दिया है. 

इस मामले के बारे में बताया जाता है कि बिहार हेल्थ सोसाइटी ने हब एंड स्पोक मॉडल पर डायग्नोस्टिक हेल्थ सर्विसेज के लिए टेंडर निकाला था. इस टेंडर में 7 फर्मों ने हिस्सा लिया था. इन सभी फर्मों को 21 अक्टूबर को टेक्निकल रूप से सफल घोषित किया गया था. इसके बाद इन फर्म की वित्तीय निविदा खोली गई. साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड का दावा है कि उसका बिड सबसे अधिक डिस्काउंट (77.06%) पर था. इसके बाद भी 30 अक्टूबर को दूसरे फर्म को टेंडर दे दिया गया. साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री के लिखे पत्र में दर्शाया है कि ‘हमने इसकी शिकायत की तो अधिकारियों ने कहा कि हमारी फर्म की ओर से अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग दरें लिखी गई थीं, जिस पर दो फर्म ने आपत्ति की थी.’ साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड का कहना है कि हमने कोई गलती नहीं की है, हमारी बिड को जानबूझकर निरस्त किया गया है. कंपनी का आरोप है कि बिड निरस्त करने से पहले हमसे स्पष्टीकरण भी नहीं मांगा गया.

हेल्थ सोसाइटी पर पहले भी लगते रहे हैं आरोप

स्टेट हेल्थ सोसाइटी पर इस तरह का आरोप कोई नई बात नहीं है. पहले भी कई बार विपक्ष के कई नेताओं ने स्वास्थ्य विभाग की टेंडर प्रक्रिया पर धांधली का आरोप लगाया है. इससे पहले बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने एंबुलेंस के लिए एक टेंडर निकला था जो विवादों में घिर गया था. इस टेंडर में एक फर्म को नियमों के विरूद्ध योग्य घोषित कर दिया गया था. बाद में मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निरस्त कर दिया और बाकी सभी फर्मों की निविदाओं का पुनर्मूल्यांकन करने का आदेश दिया था. बता दें कि कंपनी का आरोप अगर सही है तो निश्चित तौर पर समिति की इस धांधली से बिहार के राजस्व को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

ये भी पढे़ं: AIIMS Patna: पटना एम्स की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, बदमाशों ने बाइक से किया पीछा, मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'

वीडियोज

E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Embed widget