एक्सप्लोरर

BPSC TRE: आज शिक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, बायोमेट्रिक सिस्टम फेल, 23 पकड़े गए, जाम के चलते एग्जाम भी छूटा

BPSC Teacher Recruitment Exam: आज दूसरे दिन भाषा विषय की परीक्षा होनी है. सबके लिए यह कॉमन है. हिंदी में 75 और अंग्रेजी में 25 प्रश्न पूछे जाएंगे. पढ़िए पूरी खबर.

पटना: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आज (25 अगस्त) दूसरा दिन है. कुल 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर बहाली होनी है और आठ लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. अंतिम परीक्षा शनिवार (26 अगस्त) को होगी. इन सबके बीच पहले दिन ही भारी अव्यवस्था देखने को मिली. सीवान, गया जैसे जिलों में कहीं बायोमेट्रिक सिस्टम फेल हो गया तो कहीं जाम के चलते सेंटर पर कुछ देरी से पहुंचने के चलते एग्जाम ही छूट गया.

आज दूसरे दिन भाषा विषय की परीक्षा होनी है. सबके लिए यह कॉमन है. हिंदी में 75 और अंग्रेजी में 25 प्रश्न पूछे जाएंगे. वहीं शनिवार को आखिरी दिन पहली पाली में माध्यमिक और दूसरी पाली में उच्च माध्यमिक की परीक्षा ली जाएगी. पूरे राज्य में गुरुवार को परीक्षा के पहले दिन 23 अभ्यर्थी पकड़े गए हैं. बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. कहा कि मामले की जांच की जा रही है. आज भी दो पालियों में परीक्षा होगी.

BPSC TRE: आज शिक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, बायोमेट्रिक सिस्टम फेल, 23 पकड़े गए, जाम के चलते एग्जाम भी छूटा

नालंदा में रोने लगे शिक्षक अभ्यर्थी

बिहार शरीफ में समय से सेंटर नहीं पहुंचे अभ्यर्थियों को सेंटर में प्रवेश नहीं मिला. दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर खड़ा होकर नाराजगी जताई. हंगामे की सूचना पर बिहार थाने की पुलिस पहुंची. यह पूरा मामला दूसरी पाली का है. आरोप लगाया कि परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से यातायात की व्यवस्था नहीं की गई थी. पूरे शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई. गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं जिसके कारण परीक्षार्थी समय से सेंटर नहीं पहुंचे. वहीं महिला एक अभ्यर्थी ने कहा कि 5 से 10 मिनट लेट होने पर भी केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया. कई अभ्यर्थी रोने लगे.

बता दें कि इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के लिए परीक्षा पहली बार हो रही है. पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली का समय दोपहर साढ़े 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक है. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू है. यह पहला ऐसा मौका है जब किसी परीक्षा का लाइव प्रसारण किया जा रहा है. इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं. परीक्षा को लेकर व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ताकि कोई गड़बड़ी न हो.

(नालंदा से इनपुट: अमृतेश कुमार)

यह भी पढ़ें- Lalu Prasad Yadav: लालू यादव फिर जाएंगे जेल? आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, तेजस्वी यादव का बयान आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रचार के आखिरी दिन यह होगा प्लान, उम्मीदवार मैदान में
बिहार MLC चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रचार के आखिरी दिन यह होगा प्लान
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget