एक्सप्लोरर

BPSC Protest: कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच प्रशांत किशोर के आमरण अनशन का दूसरा दिन, FIR दर्ज, बोले- ‘डंडे के नीचे...’

BPSC Student Protest: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर बिना कोई उपद्रव किए, बिना सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए वे अनशन कर रहे हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है.

BPSC Student Protest News: बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर गुरुवार शाम 5 बजे से गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे आमरण अनशन पर बैठे हैं. राजधानी पटना में 12 डिग्री की कड़कड़ाती ठंड के बीच धरने पर बैठे प्रशांत किशोर ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि यू हैव ए जॉब टू डू. जब एक बार कह दिया कि बैठेंगे तो बैठे हैं. ये कोई नया अनुभव नहीं है, मैं पहली बार ठंड में नहीं बैठा हूं. 2 साल से पैदल चल रहा हूं गांव-गांव गया हूं.

एक सत्याग्रह कर रहे हैं- प्रशांत किशोर 
प्रशांत किशोर से जब पूछा गया कि आप गैर कानूनी तरीके से यह आमरण अनशन कर रहे हैं और सरकार कह रही है कि यह जगह प्रदर्शन के लिए नहीं है? इसपर उन्होंने कहा कि इसमें क्या गैर कानूनी है. मैं न धरना कर रहा हूं न ही प्रदर्शन कर रहा हूं, मैं अनशन पर बैठा हूं. एक सत्याग्रह कर रहे हैं. दिल्ली में किसान कई महीनों से सड़कों पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं. अपनी मांगों को लेकर वहां डटे हुए हैं, जहां वे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वो भी धरना प्रदर्शन और अनशन के लिए प्रस्तावित जमीन नहीं है, सरकार ने वहां भी परमिशन नहीं दी है.

जन सुराज संस्थापक ने आगे कहा कि पब्लिक प्लेस पर बिना कोई उपद्रव किए, बिना सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए अगर आप अपनी बात को रख रहे हैं, अनशन कर रहे हैं तो इसमें कोई गलत बात नहीं है. प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि पटना में कई जगह पर लोग अनऑथराइज्ड रह रहे हैं. क्या प्रशासन उनको हटाकर खाली कर लेगा, यह जबरदस्ती की बात है. 

‘डंडे के नीचे बैठकर लड़ाई मजबूत नहीं होती’

वहीं जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि बापू के डंडे के नीचे बैठकर यह लड़ाई और कितनी मजबूत करेंगे आप? इसपर उन्होंने कहा कि डंडे के नीचे बैठकर लड़ाई मजबूत नहीं होती. मैं कैरेक्टर से मजबूत हूं किस विषय पर यह लड़ाई लड़ी जा रही है इसपर मजबूत हूं, जो लड़ रहे हैं उससे मजबूत होगी. बापू ने जो समझाया वह सुनने समझने और अमल करने वाली बात है. उन्होंने कहा कि सिर्फ मूर्ति लगाने से आप बापू के फॉलोअर नहीं हो जाएंगे.

प्रशांत किशोर पर एफआईआर दर्ज

दूसरी तरफ पटना के गांधी मैदान में अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर के खिलाफ गांधी मैदान थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पटना जिला प्रशासन ने गुरुवार रात प्रशांत किशोर को नोटिस जारी किया था. इसमें गांधी मैदान खाली करने की बात कही गई थी. गांधी मैदान खाली न करने की स्थिति में प्रशासन ने उन पर मुकदमा दर्ज करने की भी चेतावनी दी थी साथ ही पूरे कार्यक्रम को अवैध बताते हुए उन्हें गर्दनीबाग धरनास्थल पर जाने को कहा गया. इसके बावजूद प्रशांत किशोर का आमरण अनशन आज दूसरी दिन भी जारी है.

एफआईआर दर्ज होने पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

एफआईआर दर्ज होने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रशासन केवल अपना समय बर्बाद कर रहा है. मेरे खिलाफ पहले से ही FIR दर्ज की गई थी, उन्हें पहले उसी पर कार्रवाई करनी चाहिए थी. दिल्ली में जो किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने की अनुमति किसने दी है? अगर दिल्ली की सड़कों पर बैठकर कोई प्रदर्शन कर सकता है तो बिहार के गांधी मैदान में बैठकर कोई प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकता है?

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur Shelter Case: मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में ब्रजेश ठाकुर के साथ दो और आरोपी बरी, सबूतों के अभाव में छूटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget